यह डांसर एवरेस्ट पर करेगी कथक, माइनस 24 डिग्री पर दे चुकी परफार्मेंस

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की रहने वाली श्रुति गुप्ता इन दिनों माऊंट एवरेस्ट पर कथक नृत्य कर रिकार्ड बनाने की तैयारियों में जुटी है। हालांकि उनके नाम इससे पहले लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस में दो रिकार्ड दर्ज हैं। नृत्य उनके रग-रग में बसा है। यही वजह है कि नृत्य कला को उन्होंने अपने जीवन में समा लिया है। कुछ नया करने के जज्बे के साथ श्रुति अब नया कीर्तिमान माऊंट एवरेस्ट पर अपनी कला का प्रदर्शन कर बनाना चाहती है।

-4 डिग्री सेल्सियस के तापमान में 7 मिनट तक कथक नृत्य किया

-4 डिग्री सेल्सियस के तापमान में 7 मिनट तक कथक नृत्य किया

श्रुति गुप्ता ने ट्रांस हिमालय की ऊंचाइयों पर कथक कर कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने वर्ष 2015 में पहली बार लाहौल-स्पीति में हाड़ कंपा देने वाले बारालाचा दर्रे में 17,198 फुट की ऊंचाई पर मानइस 4 डिग्री सेल्सियस के तापमान में 7 मिनट तक कथक नृत्य किया था। इसके बाद वर्ष 2016 में उन्होंने खारदुंगला ला पास (लद्दाख, जम्मू एवं कश्मीर) में 18,380 फुट की ऊंचाई पर भारतीय सैन्य बलों और भारतवासियों के उत्साह को प्रदर्शित करने के लिए भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों के समक्ष कथक नृत्य कर दूसरी बार लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था।

 इंडियन क्लासिकल डांस में एम.ए.

इंडियन क्लासिकल डांस में एम.ए.

उन्होंने इस दौरान माइनस 24 डिग्री सेल्सियस तापमान में 20 मिनट तक वंदे मातरम् थीम पर कथक नृत्य कर लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करवाया। उन्होंने इस दौरान बिना गर्म कपड़ों के कथक कॉस्ट्यूम में नृत्य किया था। श्रुति गुप्ता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के सोलन की रहने वाली हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से इंडियन क्लासिकल डांस में एम.ए. की डिग्री हासिल की है।

अभी तक वह 300 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुकी हैं

अभी तक वह 300 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुकी हैं

इसके अलावा उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से इंडियन इंस्ट्रूमैंटल म्यूजिक में एम.ए. की डिग्री भी प्राप्त की है। उनके द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों व सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अभी तक वह 300 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुकी हैं और अभी वह वर्तमान में छात्रों को कई वर्षों से कथक की ट्रेनिंग प्रदान कर रही हैं।

अगला लक्ष्य माऊंट एवरेस्ट पर कथक नृत्य

अगला लक्ष्य माऊंट एवरेस्ट पर कथक नृत्य

वन इंडिया से बातचीत में श्रुति गुप्ता ने बताया कि उन्हें बचपन से ही नृत्य का शौक था और उन्होंने कथक नृत्य की विशेष ट्रेनिंग प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि 2 बार लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज होने के बाद अब उनका अगला लक्ष्य माऊंट एवरेस्ट पर कथक नृत्य प्रस्तुत कर रिकार्ड बनाने का है। उन्हें अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ देश की कई बड़ी हस्तियां सम्मानित कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+