हिमाचल: जयराम सरकार को आजाद विधायक का समर्थन, देहरा भाजपा में बवाल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के देहरा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रविन्दर सिंह रवि की हार के बाद निर्दलीय चुनाव जीते होशियार सिंह ने भाजपा को समर्थन देने का एलान क्या किया, स्थानीय भाजपाई उनके खिलाफ सड़कों पर उतर आये हैं। देहरा भाजपा को होशियार सिंह की सरकार में एंट्री कतई मंजूर नहीं। यही वजह है कि अब सरकार की सत्ता का सुख भोगने के लिये निर्दलीय विधायक होशियार सिंह की राहों में कांटे बिखरने के लिये भाजपाई सामने आ गये हैं।

Independent MLA supported Jairam govt, protest in BJP

चुनाव हारे पूर्व मंत्री रविन्दर सिंह रवि ने तो दो टूक एलान कर दिया है कि वह किसी भी सूरत पर होशियार सिंह को भाजपा का ऐसोसियट मेंबर नहीं बनने देंगे। देहरा मंडल भाजपा की बुलाई बैठक में इस मामले में खूब हो-हल्ला हुआ व भाजपा कार्यकर्ताओं ने होशियार सिंह के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली व नारेबाजी भी हुई।

देहरा मंडल भाजपा अध्यक्ष सर्वदर्शन शर्मा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि देहरा से विजयी हुए आजाद विधायक होशियार सिंह को भाजपा का एसोसिएट मेंबर न बनाया जाये। उन्होंने बताया कि मण्डल के समस्त भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती एवम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रस्ताव की प्रतिलिपि भी भेजी गई है।

Independent MLA supported Jairam govt, protest in BJP

बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल देहरा की ओर से जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने पर बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार लोगों की आशाओं के अनुरूप कार्य करेगी। बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह रवि के नेतृत्व में अपनी आस्था प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य में पार्टी व विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व करते रहें।

बैठक में उपस्थित भाजपा के पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह रवि ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता देहरा भाजपा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं करेंगे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में जनता से मिले सहयोग पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार से पूरा सहयोग मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+