VIDEO: हिमाचल में हिमपात, IMD ने कहा- बारिश भी होगी, इन इलाकों में भारी बर्फबारी का अलर्ट

VIDEO: हिमाचल में हिमपात, IMD ने कहा- बारिश भी होगी, इन इलाकों में भारी बर्फबारी का अलर्ट

शिमला। हिमालयी प्रांत हिमाचल के चंबा, स्पीति, कुल्लू, शिमला समेत कई शहरों में लगातार बर्फबारी हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होगी। हिमाचल प्रदेश के आईएमडी प्रमुख सुरेंद्र पॉल ने बताया कि, बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Recommended Video

    Himachal Snowfall: Shimla में लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना | वनइंडिया हिंदी
    IMD alert for heavy snowfall in Himachal Pradesh including Chamba, Spiti, Kullu, Shimla, 48 hrs will be extremely cold with heavy snowfall

    सुरेंद्र पॉल ने बताया कि, प्रदेश में आने वाले 48 घंटे तक भारी बर्फबारी होगी और इसके साथ बेहद ठंड भी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि, चंबा, स्पीति, कुल्लू, शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि, पिछले वर्षों की तुलना में इस बार बर्फबारी की अवधि लंबी है।

     heavy snowfall in Himachal

    आज से 5 फरवरी तक बारिश की भी संभावना

    इससे पहले मौसम विभाग ने बताया था कि, हिमाचल में पश्चिम विक्षोभ के चलते बारिश होगी। कल इसका असर दिखना शुरू हो गया। राजधानी शिमला सहित राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए रहे। इससे ठंड का प्रकाेप बना रहा। आज विभाग ने राज्य में भारी बारिश-बर्फबारी का यलाे अलर्ट जारी किया है।

     heavy snowfall in Himachal

    मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक, चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिलों में बर्फबारी का जोर-दार स्पैल हो सकता है। वहीं, खराब मौसम की वजह से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दृश्यता कम होगी। हिमाचल प्रदेश के आईएमडी प्रमुख सुरेंद्र पॉल का कहना है कि, अगले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में गरज और बिजली कडकने के साथ भारी बारिश एवं पर्वतीय भागों में कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी के आसार हैं। 4 फरवरी को भी इन क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

     heavy snowfall in Himachal

    आशंका जताई जा रही है कि, हिमाचल में पांच और छह फरवरी को पर्वतीय इलाकों में माैसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा, जबकि मैदानों में मौसम के साफ रहने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+