हिमाचल कांग्रेस ने घोषित किए 7 और प्रत्याशी, दूसरी लिस्ट जारी

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में उन्होंने सात प्रत्याशी घोषित किए हैं। हलांकि एक उम्मीदवार बदला है और दो में अभी भी पेंच फंसा है। जबकि सिंचाई मंत्री विद्या स्टोक्स अपने मन की बात मनवाने में कामयाब रही हैं व अब साफ हो गया है कि वह ठियोग से चुनाव नहीं लड़ेंगी।

Himchal congress declared second list of seven candidates

दरअसल शिमला ग्रामीण, मंडी सदर से अभी अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। बता दें कि कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 59 उम्मीदवार घोषित किए थे। हैरानी इस बात की है कि काफी अटकलों के बाद जारी हुई दूसरी लिस्ट में भी अभी पेंच फंसा हुआ है। शिमला ग्रामीण से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह व मंडी सदर से स्वास्थय मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर दावेदारी जता रहे हैं। आज रात तक इन दोनों सीटों पर भी प्रत्याशी तय हो जायेंगे।

Himchal congress declared second list of seven candidates

किसको कहां से मिला टिकट
कांग्रेस पार्टी की केन्द्रिय चुनाव समिति के प्रभारी आस्कर फर्नाडीज की ओर से जारी सूची में आनी से बंसी लाल का टिकट कटा, परस राम को टिकट मिला। नालागढ़ से लखविंदर राणा और ठियोग से आखिर विद्या स्टोक्स अपनी बात मनवाने को मजबूर हो ही गईं व उनकी जगह दीपक राठौड़ को टिकट मिला है जबकि मनाली से हरी चंद शर्मा, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, कुटलैहड़ से कांग्रेस नेता रामनाथ शर्मा के बेटे विवेक शर्मा को टिकट दिया गया है। शाहपुर से केवल सिंह पठानिया, पालमपुर से विधानसभा के स्पीकर बीबीएल बुटेल के बेटे आशीष बुटेल को टिकट मिला है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+