Himachal Snowfall: हिमाचल में बर्फबारी से बिगड़े हालात, 100 से अधिक सड़कें बंद, प्रशासन ने जारी की एडवायजरी
Himachal Snowfall: न्यू ईयर 2025 पूरा देश अभी से जश्न में डूबा हुआ है और बड़ी संख्या में लोग पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच रहे हैं। बर्फबारी के बीच लोगों को थोड़ी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में हुई भारी बर्फबारी के कारण हालत बिगड़ गए और कई स्थानों पर यातायात बाधित भी हुआ।
Recommended Video
इस बीच, पुलिस और प्रशासन ने लोगों से जारी एडवायजरी का पालन करने की अपील की है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, धर्मशाला के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। तो वहीं, भारी बर्फबारी के पूर्वानुमान के बीच कल सोलंग घाटी से अटल सुरंग तक वाहनों की आवाजाही बंद होने से कई वाहन फंस हुए है।

वाहनों की लगी लंबी कतारें
सोलंग घाटी से अटल सुरंग के बीच वाहनों की लंबी कतारें लग गई और यह जाम करीब 15 किलोमीटर तक फैला हुआ है। जाम की वजह से लोग यहां फंसे हुए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जाम से निकलने में लोगों को करीब 3 से 4 घंटे का वक्त लग रहा है, जिससे पर्यटक निराश हो रहे हैं।
बर्फीली सड़कों पर फिल गई गाड़ियां
तो वहीं, कुछ वाहन बर्फीली सड़कों से फिसल गए हैं, जिससे स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। इस बीच मनाली डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि कल पूर्वानुमान जताया गया था कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर हमने सभी गाड़ियों की मूवमेंट सोलांग वैली से अटल टनल के लिए बंद कर दी थी।
बर्फबारी के कारण फंसे 2000 वाहन
बर्फबारी शुरू होने के साथ ही करीब 2000 वाहन फंस गए थे, जिसके बाद दिन में हमने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। रेस्क्यू ऑपरेशन अगले दिन सुबह तक चला। 1800 वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, लगभग 200 वाहनों में सवार पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। कल दोपहर के बाद सोलंग वैली में काफी बर्फबारी हुई है।
अटल सुरंग को किया गया बंद
पर्यटकों और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने सभी गाड़ियों को नहरकुंड के पास रोका है। पुलिस और प्रशासन द्वारा दी गई एडवायजरी का पालन करें। बताया कि मनाली को लाहौल और स्पीति घाटी से जोड़ने वाली अटल सुरंग रोहतांग को सोलंग घाटी और आसपास के इलाकों में बर्फबारी के बाद यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
101 सड़के और नेशनल हाईवे बंद
साथ ही, पर्यटकों को सोलंग से आगे जाने पर रोक लगा दी गई है। लगातार बर्फबारी के कारण शुक्रवार को 101 सड़कें और प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए। शिमला में बंद हुई सड़कों में देहा-चोपाल मार्ग और रोहड़ू-चांशल-डोडरा मार्ग शामिल हैं, जो सुंगरी के पास अवरुद्ध है। इतना ही नहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में शीत लहर के लिए ऑरेंज अलर्ट, कई हिस्सों बर्फबारी की संभावना
जालापूर्ति भी हुईं बाधित
क्योंकि 65 ट्रांसफार्मर बंद हो गए, जिससे 18 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुईं। इस बीच, कुल्लू के सोलंग नाला स्की रिसॉर्ट में फंसे करीब 5,000 पर्यटकों को शुक्रवार को पुलिस ने बचाया, क्योंकि इस क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई थी। इलाके में करीब 1,000 वाहन फंसने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।
सोलंग नाला में फंसे पर्यटक
इस बीच, कुल्लू पुलिस ने एक्स पर लिखा कि 27 दिसंबर को हुई ताज़ा बर्फबारी के कारण सोलंग नाला में करीब 1000 पर्यटक व अन्य वाहन फंस गये थे । इन वाहनो मे करीब 5000 पर्यटक थे। वाहन तथा पर्यटको को कुल्लू पुलिस द्वारा रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। शुक्रवार को लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और किन्नौर में भारी बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें: Jammu kashmir Snowfall: बर्फबारी के चलते जम्मू में उड़ानें रद्द, नेशनल हाई-वे बंद, ट्रेनें प्रभावित












Click it and Unblock the Notifications