Jammu kashmir Snowfall: बर्फबारी के चलते जम्मू में उड़ानें रद्द, नेशनल हाई-वे बंद, ट्रेनें प्रभावित
Jammu kashmir Snowfall: धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते जम्मू कश्मीर में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। साथ ही, भारी बर्फबारी ने जम्मू कश्मीर को पूरे देश के काट दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड बंद कर दिए गए हैं।
बर्फबारी के चलते श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और बनिहाल-बारामुल्ला रेल सेवा रोक दी गई है। कश्मीर विश्वविद्यालय ने शनिवार की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बता दें कि श्रीनगर और कश्मीर के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को मौसम बर्फबारी हुई, जिससे घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

वहीं, इस बर्फबारी से कश्मीर घूमने आए पर्यटकों के चेहरे खिल गए। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है, जिससे करीब 2,000 वाहन फंस गए हैं। हालांकि, अधिकारियों ने यह भी बताया कि बर्फ हटाने के बाद भारी वाहनों को जाने की अनुमति दे दी गई है।
वहीं, फंसे हुए अन्य वाहनों को निकालने के प्रयास जारी हैं। इस बीच, अधिकारियों ने बताया, 'खराब मौसम के कारण दृश्यता कम होने और रनवे पर बर्फ जमा होने के कारण शाम 4:30 बजे के बाद से सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं।' इस बाबत इंडिगो एयरलाइंस ने एक्स पर घोषणा की कि श्रीनगर में खराब मौसम के कारण उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
इंडिगो एयरलाइंस ने आगे लिखा कि बर्फबारी के चलते रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। वहीं, पटरियों पर बर्फ जमा होने और जारी बर्फबारी के कारण बनिहाल-बारामुल्ला रेल सेवा शनिवार को दोपहर 1 बजे तक निलंबित कर दिया गया है।
बर्फ़बारी के कारण नेशनल हाईवे पर यातायात ठप
बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप हो गया है। बनिहाल और बारामुल्ला के बीच रेल सेवाएं भी रोक दी गई हैं। बर्फ हटाने वाली मशीन के साथ एक डब्ल्यूडीएम इंजन तेजी से पटरियों को साफ करने का काम कर रहा है। शुक्रवार को खराब मौसम के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ और देर दोपहर की कई उड़ानें रद्द कर दी गईं।
ये भी पढ़ें: Earthquake: जम्मू-कश्मीर में फिर हिली धरती, बारामूला में लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके
बर्फ में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास जारी: सीएम
सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक्स लिखा, 'मैंने आज जम्मू से श्रीनगर तक गाड़ी चलाई। बनिहाल से श्रीनगर तक लगातार बर्फबारी हो रही है। हालात काफी खतरनाक थे। मुझे पता चला है कि सुरंग और काजीगुंड के बीच करीब 2000 वाहन फंसे हुए हैं। मेरा कार्यालय दक्षिण कश्मीर में प्रशासन के संपर्क में है।'
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि बर्फ हटाने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क पर बर्फ बहुत जमी हुई है। भारी वाहनों को जाने दिया जा रहा है और बाकी फंसे वाहनों को निकालने के प्रयास जारी हैं।
ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी, बारामूला में हर तरफ ढकी बर्फ की सफेद चादर,देखिये VIDEO












Click it and Unblock the Notifications