ऊनाः एक हीं आंगन से एक ही दिन उठी बेटी की डोली और पिता की अर्थी

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊन जिले के अम्ब थाना क्षेत्र में एक मार्मिकता पूर्ण खबर सामने आई है, जहां भतीजी की डोली उठवाने के लिए एक चाचा ने अपने भाई की मौत की खबर छुपा ली। मृतक किशन के घर पर बेटी की शादी होने वाली थी। रविवार की सुबह घर में उल्लास का माहौल था क्योंकि शाम को बारात आनी थी। लेकिन इसी दौरान किशन चंद की तबीयत खराब हो गई तो उसके छोटे भाई विजय सिविल अस्पताल अंब ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

himachal pradesh una father died before daughters wedding

मृतक के भाई विजय के लिए हालात नाजुक हो गएं। अंत में उन्होंने फैसला किया कि वह घर में भाई के मौत की खबर नहीं देंगे बल्कि कह देंगे की अस्पताल में इलाज चल रहा है। विजय ने अस्पताल के स्टाफ से गुहार लगाई कि एक दिन के लिए शव को अस्पताल के फ्रीजर में रहने दिया जाए ताकि वह शाम को भतीजी की डोली को कंधा दे सके।

इसके बाद शादी के अगले दिन परिजनों को सही बात बताएंगे। अस्पताल स्टाफ ने भी उनकी मजबूरी को समझते हुए शव को फ्रीजर में रख दिया। सोमवार को वो भतीजी की डोली उठने के बाद अपने भाई की अर्थी को कांधे देंगे। मजदूरी करके परिवार पाल रहे किशन के चार बच्चे हैं, जिनमें से तीन बेटियां और एक बेटा है। रविवार को किशन के मझली बेटी की शादी थी।

विजय कुमार ने बताया कि अगर वो किशन के मौत की खबर परिजनों को बताते तो खुशी का माहौल मातम में बदल जाएगा। ऐसे में उन्होंने किशन कुमार के परिजनों को यह नहीं बताया कि किशन कुमार की मौत हो गई है। परिजनों को बस इतना ही पता है कि इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+