हिमाचल प्रदेश के आईएएस अधिकारी ओमकांत ठाकुर पर अवैध खनन के मुद्दे पर चर्चा के दौरान हमला

IAS Officer Omkant Thakur: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गए एसडीएम सदर और आईएएस अधिकारी ओमकांत ठाकुर पर खनन माफियाओं ने जानलेवा हमला किया। यह घटना सोमवार शाम की है, जब एसडीएम ठाकुर ब्यास नदी के तट पर विंद्रावणी क्षेत्र में अवैध खनन रोकने पहुंचे थे। हमलावरों ने उन पर पत्थरों से वार करने की कोशिश की और एक मुक्का मारकर उनका एक दांत तोड़ दिया। घायल अवस्था में उन्हें जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

IAS Officer Omkant Thakur

आईएएस अधिकारी ओमकांत ठाकुर कौन हैं?

ओमकांत ठाकुर 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में मंडी जिले में एसडीएम सदर के पद पर तैनात हैं। वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा समस्तीपुर में पूरी की और फिर मुजफ्फरपुर से आगे की पढ़ाई की। ओमकांत ने NIIT से ग्रेजुएशन किया और सैमसंग जैसी कंपनी में लगभग 3 साल 8 महीने तक नौकरी की। बाद में उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और कई प्रयासों के बाद सफलता प्राप्त की।

इस घटना ने प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा और अवैध खनन के खिलाफ चल रही मुहिम पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Bihar News: कौन हैं IAS S.Siddharth, जिनकी सादगी के मिसाल देते नहीं थक रहे लोग, अब Viral हुई ये तस्वीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+