Himachal Pradesh: हिमाचल में 37 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ सरसों का तेल, राज्य सरकार ने दी बड़ी राहत
Mustard Oil Price in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अपने राज्य के लोगों को राहत देने के लिए सरसों के तेल में भारी छूट देने का निर्णय लिया है।

हिमाचल प्रदेश में महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, यहां की कांग्रेस सरकार ने राज्य के नागरिकों को 110 रुपये प्रति लीटर सरसों का तेल उपलब्ध कराने का फैसला किया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लाभुकों को अब सरसों का तेल पूर्व की दरों की तुलना में करीब 37 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिलेगा।
यह निर्णय समाज के सभी वर्ग के लिए
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह निर्णय समाज के सभी वर्गों को राहत देने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों के लाभ के लिए कल्याणकारी निर्णय ले रही है और पीडीएस के तहत लोगों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में 19,74,790 राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें रियायती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।
जून से पहले महंगा मिल रहा था तेल
बता दें कि राज्य में जून 2023 से पहले गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के लाभार्थियों को 142 रुपये प्रति लीटर और गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) वालों को 147 रुपये प्रति लीटर पर सरसों का तेल मिल रहा था। अब सरकार की इस घोषणा से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications