हिमाचल प्रदेश की पूर्व राज्यपाल व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता उर्मिला सिंह का निधन

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता उर्मिला सिंह के निधन से हिमाचल गमगीन है। 72 वर्षीय उर्मिला सिंह लंबे समय से बीमार थीं। उनका इलाज इंदौर (मध्य प्रदेश) के बांबे अस्पताल में चल रहा था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका पार्थिव शरीर उनके गृहग्राम घूरवाडा लाया जाएगा जहां 31 मई को सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

himachal pradesh former governor urmila singh passes away

उर्मिला सिंह के बारे में
उर्मिला सिंह विधानसभा क्षेत्र लखनादौन के विधायक योगेन्द्र सिंह बाबा की माताजी थीं और मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की रिश्तेदार भी थीं। वह पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहने के साथ ही प्रदेश की राजनीति में भी सक्रिय थीं।
रायपुर में जन्मी उर्मिला सिंह मध्य प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष भी रहीं हैं। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। पति राजकुमार बीरेंद्र सिंह की मृत्यु के बाद उर्मिला सिंह कांग्रेस में शामिल हो गईं और लंबे समय तक राजनीति में रहीं। कांग्रेस पार्टी ने उर्मिला को पार्टी में अहम योगदान देने के लिए 2010 में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त कर दिया था। उर्मिला 25 जनवरी 2010 को राज्यपाल बनीं और वर्ष 2013 तक इस पद पर रहीं।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जताया शोक
उर्मिला सिंह के निधन पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जताया शोक जताया है। उन्होंने लिखा, 'आदरणीय उर्मिला सिंह जी के देहान्त का समाचार सुनकर बेहद दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। वे मेरे साथ मंत्रीमंडल में रहीं हैं साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भी रहीं। इसके बाद वे हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल रहीं। वे एक मिलनसार कर्तव्यनिष्ठ व लगनशील आदिवासी राजनेता रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+