Himachal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी से लेकर तेजस्वी सूर्या तक का नाम

HP Election BJP star campaigners list: हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। चुनाव प्रचार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में बीजेपी ने अपने 'मिशन हिमाचल' के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी है। पीएम मोदी समेत बीजेपी के 40 दिग्गज नेताओं का इस लिस्ट में नाम हैं, जो बीजेपी के समर्थन में प्रदेशभर में उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

Himachal Pradesh Elections 2022

हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम मोदी, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर, एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और कर्नाटक से सांसद तेजस्वी सूर्या का नाम शामिल हैं। देखिए पूरे नामों की सूची...

स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी करने से एक दिन पहले बीजेपी ने अपने 6 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें बची हुई सीटें देहरा,ज्वालामुखी,कुल्लू,बड़सर, हरोली और रामपुर (अजा) से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इससे पहले पार्टी ने पहली सूची में 62 उम्मीदवारों का ऐलान किया था।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की कुल 68 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा, जिसके परिणाम 8 दिसंबर को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+