हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर 31 जोगिन्दरनगर (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये

शिमला। जोगिंदर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 68 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। मंडी जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 84,738 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में गुलाब सिंह ठाकुर इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। जोगेंन्दरनगर में गुलाब सिंह ठाकुर की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। यहां उनका अपना प्रभाव है ।

Jogindernagar

उनके विरोधी यहां कमजोर हैं। कांग्रेस में कोई मजबूत जनाधार वाला नेता यहां उभर नहीं पाया है। जिससे गुलाब सिंह बढ़त बनाये हुए हैं। हालांकि इस बार गुलाब सिंंह के लिये एनआरआई प्रकाश राणा जरूर कुछ परेशानी पैदा कर रहे हैं। लेकिन देखना होगा कि भाजपा गुलाब सिंह का टिकट काट कर प्रकाश राणा को देती या फिर गुलाब सिंह ही यहां भाजपा प्रत्याशी रहते हैं। अगर गुलाब सिंह रहे तो उन्हें हराने के लिये जातिगत समीकरण नहीं,बल्कि कोई करिशमा ही उन्हें हरा सकता है।

joginder nagar

जोगेन्दर नगर से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 गुलाब सिंह ठाकुर भाजपा
2007 गुलाब सिंह भाजपा
2003 सुरेंदर पाल कांग्रेस
1998 गुलाब सिंह कांग्रेस
1993 गुलाब सिंह कांग्रेस
1990 गुलाब सिंह कांग्रेस
1985 रतन लाल निर्दलीय
1982 गुलाब सिंह निर्दलीय
1977 ग़ुलाब सिंह जनता पार्टी

joginder nagar

गुलाब सिंह भाजपा के कद्दावर नेताओं में से हैं
जोगेन्दर नगर के विधायक गुलाब सिंह भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। 69 वर्षीय गुलाब सिंह लॉ ग्रेजुएट हैं। शुरू में जनता पार्टी से अपना राजनैतिक सफर शुरू करने वाले गुलाब सिंंह ने बाद में कांग्रेस ज्वाईन की और फिर भाजपा में वापिस आ गये। पहली बार 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गये। 1980 में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की और विधायक चुने गये। 1982 में निर्दलीय चुनाव जीता। फिर 1990,1993, 1998 में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने चुनाव जीता। फिर 2007 में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता। 2012 में फिर चुनाव में विजयी रहे। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के समधी व सांसद अनुराग ठाकुर के ससुर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+