हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर 34 बल्ह (आरक्षित अनूसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये
शिमला। बल्ह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 34 है। मंडी जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 65,451 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रकाश चौधरी इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। बल्ह चुनाव क्षेत्र में शुरू से ही कांग्रेस पार्टी का दबदबा रहा। व क्षेत्र अनूसूचित जाति का होने की वजह से नेताओं के लिये खास अहम नहीं रहा। जिसके चलते यहां भाजपा नेतृत्व उभर नहीं पाया। जिससे प्रकाश चौधरी आज भी मजबूत स्थिती में हैं।

बल्ह से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 प्रकाश चौधरी कांग्रेस
2007 प्रकाश चौधरी कांग्रेस
2003 दामोदर दास भाजपा
1998 प्रकाश हिमाचल विकास कांग्रेस
1993 नेक राम कांग्रेस
1990 दामोदर दास भाजपा
1985 पीरु राम कांग्रेस
1982 पीरु राम कांग्रेस
1977 तुलसी राम जनता पार्टी

प्रकाश चौधरी एमए हैं। व शुरू से कई सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे। पंचायती राज से राजनिति में आये। 1998 में हिमाचल विकास कांग्रेस के टिकट पर विजयी हुये। उसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन की। उसके बाद 2007 में विधायक चुने गये। व 2012 का चुनाव उन्होंने दोबारा जीता।












Click it and Unblock the Notifications