हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर 44 ऊना (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये

शिमला। ऊना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 44 है। ऊना जिला में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 के चुनावों में यहां 71 हजार 338 मतदाता थे। 2012 में ऊना से सत्तपाल सिंह सत्ती विधायक चुने गये। ऊना का नाम सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव ने रखा था। हिन्दी में ऊना का अर्थ होता है उन्नति या प्रगति। ऊना को सबसे पहले पंजाब के होशियारपुर जिले में 1972 में शामिल किया गया था।

una

ऊना धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है जैसे - ड़ेरा बाबा बड़भाग सिंह का गुरूद्वारा, डेरा बाबा रूदरानंद आश्रम। सिखों में ड़ेरा बाबा बड़भाग का गुरूद्वारा पवित्र स्थल माना जाता है। यह गुरूद्वारा चारो तरफ हरियाली से घिरा हुआ है। यहां पर सबसे ज्यादा युकलिप्टुस के पेड़ पाए जाते है। सोलह सिंघी धार के शीर्ष पर स्थित इस जगह से गोविंद सागर झील का शानदार दृश्य देखने को मिलता है। बताया जाता है कि ऊना को गुरू नानक देव के वशंज बेदी परिवार ने बसाया। ऊना आज हिमाचल प्रदेश का प्रमुख केन्द्र बनता जा रहा है।

una

ऊना शुरू से ही भाजपा का गढ़ रहा है। अपने जमाने में देश राज यहां के लोकप्रिय विधायक रहे हैं। व अब यहां से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत्तपाल सिंह सत्ती चुनाव लड़ते आ रहे हैं तो उसका लाभ भाजपा को मिल रहा है। वह लगातार तीन चुनाव जीत चुके हैं। कांग्रेस पार्टी में वीरेन्दर गौतम के निधन के बाद यहां से कोई मजबूत कांग्रेस नेता उभर नहीं पाया है। जिसका लाभ सत्ती को मिलता रहा है। सत्ती आज प्रदेश के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। अगले चुनावों में भी उनके मुकाबले का अभी कोई नेता यहां उभर नहीं पाया है। जिससे जातिगत समीकरण कोई भूमिका नहीं निभाते हैं। इलाके ने विकास के नये आयाम छुये हैं। व लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। इलाका पंजाब व चंडीगढ़ के पास होने की वजह से यहां के लोग पंजाब में नौकरी करते हैं। हालांकि ऊना के ग्रामीण इलाकों में अभी विकास नहीं पहुंच पाया है।

ऊना (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र एक नजर में
जिला: ऊना
लोकसभा चुनाव क्षेत्र : हमीरपुर
मतदाता: 76,907
जनसंख्या (2011) : 1,18,179
साक्षरता : 72 प्रतिशत
अजिविका: खेती बाड़ी,परंपरागत काम धंधा
शहरीकरण: ग्रामीण

ऊना से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 -सत्तपाल सत्ती -भाजपा
2007 -सत्तपाल सत्ती- भाजपा
2003 -सत्तपाल सत्ती -भाजपा
1998 -वीरेन्दर गौतम-कांग्रेस
1993 -ओ पी रत्तन -कांग्रेस
1990 -देश राज -भाजपा
1985 -वीरेन्दर गौतम- कांग्रेस
1982 -देश राज -भाजपा
1977- देश राज -जनता पार्टी

una
सत्ती ने तय किया छात्र नेता से भाजपा अध्यक्ष तक का सफर
हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ऊना के विधायक सत्तपाल सिंह सत्ती छात्र काल में तेज तर्रार छात्र नेता रहे हैं। 53 वर्षीय सत्ती एम ए राजनिति शास्त्र में एम फिल हैं। किसान परिवार से हैं। उनकी दो बेटियां व एक बेटा है। उन्होंने 1988 में एबीवीपी में प्रवेश किया। और 2012 में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने। उसके बाद पहली बार 2003 में विधायक चुने गये। 2007 में दोबारा विधायक बने। तीसरी बार 2012 में विधायक चुने गये।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+