हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर 27 सुंदरनगर (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये

शिमला। सुंदरनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सीट नंबर 27 है। मंडी जिला में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 67,271 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में सोहन लाल ठाकुर इस क्षेत्र के विधायक चुने गए।

सुंदरनगर

सुंदरनगर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा के हब के रूप में जाना जाता है। राजपूत बहुल्य चुनाव क्षेत्र है। एक जमाने में यहां भाजपा नेता ठाकुर रूप सिंह की तूती बोलती थी। लेकिन उन्हें शेर सिंह से चुनौती क्या मिली, वापस रूप सिंह राजनिति में अपने पैर नहीं जमा पाये। रूप सिंह ने भाजपा से बगावत की अब वापस पार्टी में लौट आये हैं। लेकिन अब भाजपा में उनके मुकाबले कई और नेता उभर चुके हैं। यहां आम तौर पर राजपूत ही चुनाव जीतते आए हैं।

sundar nagar

सुंदंरनगर से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 सोहल लाल कांग्रेस
2007 रूप सिंह भाजपा
2003 सोहन लाल ठाकुर कांग्रेस
1998 रूप सिंह भाजपा
1993 शेर सिंह कांग्रेस
1990 रूप सिंह भाजपा
1985 रूप सिंह भाजपा
1982 रूप सिंह भाजपा
1977 रूप सिंह जनता पार्टी
sunadar nagar
विधायक सोहन लाल ठाकुर
सुदंरनगर के विधायक सोहन लाल ठाकुर ने अपने भाई की विरासत को संभाला है। उनके भाई भी विधायक रहे हैं। बाद में उनका निधन हो गया, तो सोहन लाल ने उनकी विरासत को संभाला। सोहन लाल एम ए हैं व उन्होंने जर्मन भाषा में डिप्लोमा भी किया है। होटलीयर,कृषक,बागवान सोहन लाल का एक बेटा व एक बेटी है। दिव्य मानव ज्योति अनाथालय से शुरू से जुड़े रहे। उन्होंने 2003 में पहला चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जीता। 2012 में दोबारा चुनाव जीता। सरकार में मुख्य संसदीय सचिव बने।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+