हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर 29 सिराज (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये
शिमला। सिराज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा सीट नंबर 29 है। मंडी जिला में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 67,952 मतदाता थे। यह क्षेत्र साल 2008 में, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के अनुसरण में अस्तित्व में आया। 2012 के विधानसभा चुनाव में जय राम ठाकुर इस क्षेत्र के विधायक चुने गए।


सिराज से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 जय राम ठाकुर भाजपा
चचयोट (अब सिराज ) चुने गये विधायक
2007 जय राम ठाकुर भाजपा
2003 जय राम ठाकुर भाजपा
1998 जय राम ठाकुर भाजपा
1993 मोती राम ठाकुर कांग्रेस
1990 मोती राम ठाकुर जनता दल
1985 शिव लाल कांग्रेस
1982 मोती राम ठाकुर निर्दलीय
1977 मोती राम ठाकुर जनता पार्टी
1972 करम सिंह ठाकुर कांग्रेस
1967 करम सिंह ठाकुर कांग्रेस

साधारण परिवार में जन्में जय राम ठाकुर आज सीएम की कुर्सी की रेस में
सिराज के विधायक जय राम ठाकुर साधारण परिवार से हैं। व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। उन्हें भाजपा में सीएम पद के दावेदार के रूप में भी माना जा रहा है। 52 वर्षीय जय राम ठाकुर स्नातक हैं,उनकी दो बेटियां हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से होकर जय राम भाजपा में आये। व युवा मोर्चा के राज्य सचिव बने। बाद में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी बने। 2003 से 2005 के बीच प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बने। 2006 से 2009 के बीच प्रदेश भाजपा की उन्होंने कमान संभाली। 1998 में चचयोट से पहली बार विधायक चुने गये। बाद में चचयोट से ही उन्होंने 2003 व 2007 का चुनाव जीता। बाद में डिलिमिटेशन के दौरान चचयोट का नाम बदल कर सिराज हो गया, तो 2012 का चुनाव भी जीता। अपने कार्यकाल में एक बार जय राम कबीना मंत्री भी रहे।












Click it and Unblock the Notifications