हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर 45 कुटलैहड़ (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये
शिमला। कुटलैहड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 45 है। ऊना जिला में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 72,596 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में वीरेंदर कंवर इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। ऊना जिला में कुटलैहड़ चुनाव क्षेत्र जातिगत नजरिये से ब्राहम्ण बहुल चुनाव क्षेत्र है। यहां 36 प्रतिशत ब्राहम्ण मतदाता हैं। जबकि राजपूत 26 प्रतिशत हैं। अनूसूचित जाति के मतदाता 17 प्रतिशत हैं। बाकी अन्य जातियों के मतदाता हैं। यहां भी समस्या कांग्रेस नेतृत्व के न उभरने की रही है। जिससे आसानी से वीरेन्दर कवंर चुनाव जीतते आ रहे हैं। चूंकि लोगों के पास विकल्प ही नहीं है।

कुटलैहड़ (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र एक नजर में
जिला: ऊना
लोकसभा चुनाव क्षेत्र : हमीरपुर
मतदाता: 76,907
जनसंख्या (2011) : 1,07,783
साक्षरता : 71 प्रतिशत
अजिविका: खेती बाड़ी,परंपरागत काम धंधा
शहरीकरण: ग्रामीण

वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 वीरेन्दर कंवर भाजपा
2007 वीरेंदर कँवर भाजपा
2003 वीरेन्द्र कुमार भाजपा
1998 राम दास मलंगर भाजपा
1993 राम दास मलंगर भाजपा
1990 रणजीत सिंह जनता दल
1985 रामनाथ शर्मा कांग्रेस
1982 रणजीत सिंह जनता पार्टी
1977 राम नाथ शर्मा जनता पार्टी

वीरेन्द्र कंवर भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में शुमार रहे हैं। उन्होंने शुरू से आरएसएस से जुड़े रहे। नादौन में जन्में 53 वर्षीय कंवर ला ग्रेजूयेट हैं। उन्होंने फार्मेसी में डिप्लोमा कोर्स भी किया है। केमिस्ट व किसान रहे हैं। उनका एक बेटा व एक बेटी है। 1981 में हमीरपुर से अपने राजनैतिक सफर की शुरूआत की व बाद में 1993 में ऊना में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बने। 2000 में जिला परिषद में चुने गये। पहली बार 2003 के चुनावों में विधायक चुने गये। दूसरी बार 2007 में व तीसरी बार 2012 का चुनाव उन्होंने जीता।












Click it and Unblock the Notifications