हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर 13 जयसिंहपुर (आरक्षित अनूसचित जाति) विधानसभा क्षेत्र के बारे में
शिमला। जयसिंहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 13 है। कांगड़ा जिला में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनूसूचित जाति के लिये आरक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 74,165 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में यादवेन्दर गोमा इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। राजगीर व थुरल के समायोजन से पुनर्सीमांकन के बाद बना नया विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर बना। जिला कांगड़ा के राजनैतिक मानचित्र से थुरल का नाम खत्म हुआ तो जयसिंहपुर बना। पुराने थुरल की नौ पंचायतें ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में चली गईं। और राजगीर की कुछ पंचायतें थुरल में आईं तो जयसिंहपुर बना। और थुरल का नाम खत्म हो गया।

थुरल क्षेत्र में राजपूत मतदाताओं का दबदबा रहा है। लेकिन अब इसमें राजगी का हिस्सा लिने से यहां अनूसूचित मतदाताओं की तादाद बढ़ी है। जिससे यह क्षेत्र रिजर्व हो गया। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र 2012 के चुनाव के साथ ही एक नए सफर की भी शुरुआत कर चुका है। लिहाजा पहले चुनावों में कोई जातिगत समीकरण प्रभावी नहीं रहे। लेकिन देखना होगा कि इस बार भी यादविन्दर गोमा दोबारा चुनाव जीतते हैं या नहीं।
अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2007 रविन्दर सिंह रवि भाजपा
2003 रविन्दर सिंह रवि भाजपा
1998 रविन्दर सिंह रवि भाजपा
1993 रविन्दर सिंह रवि भाजपा
1990 कंवर दुर्गा चन्दर भाजपा
1985 कवंर दुर्गा चंद भाजपा
1982 चंदरेश कुमारी कांग्रेस
1977 ज्ञान चंद जनता पार्टी
यादवेन्द्र गोमा को विरासत में मिली राजनिति
जयसिंहपुर के विधायक यादवेन्द्र गोमा को राजनिति विरासत में मिली। पूर्व विधायक मिलखी राम गोमा के बेटे यादविन्द्र ने बी टेक व एमबीए करने के बाद राजनिति का रास्ता चुना। 31 वर्षीय यादविन्द्र गोमा 2010 में युवा कांग्रेस से होते हुये राजनिति में आये। वह पहली बार 2012 में विधायक चुने गये। विधायक बनने के बाद ही उनकी शादी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications