हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर 38 हमीरपुर (अनारक्षित ) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये

शिमला। हमीरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 38 है। हमीरपुर जिला में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 66,025 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रेम कुमार धूमल इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। हमीरपुर आज प्रदेश में शिक्षा के हब के रूप में उभर कर सामने आया है। हमीरपुर शुरू से ही भाजपा का गढ़ रहा है। यही वजह है कि यहां कांग्रेस पार्टी का कोई नेता उभर नहीं पाया है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण प्रदेश की राजनिति में शांता कुमार को कमजोर करना रहा है।

hamirpur

 वीरभद्र सिंह और धूमल चुनावी खेल

वीरभद्र सिंह और धूमल चुनावी खेल

दरअसल हमीरपुर में कांग्रेस ने ठाकुर जगदेव चंद को मजबूत करने के लिये हमेशा सौदेबाजी की व अपने मजबूत नेता को टिकट ही नहीं दिया। शांता कुमार जब प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो कांग्रेस ने जगदेव चंद को उभारा और अपने लोगों की बलि दे दी। यह अलग बात है कि जब फसल काटने का मौका आया तो जगदेव चंद इस दुनिया से जा चुके थे। उनके बाद प्रेम कुमार धूमल यहां आये। तो वीरभद्र सिंह ने धूमल के प्रति अपने नरम रवैये के चलते कांग्रेस पार्टी में कमजोर लोगों को टिकट देने की पैरवी की जो धूमल से हारते रहे। यह खेल आज भी जारी है। मौजूदा विधायक नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल का यहां खासा प्रभाव है। ब्राहम्ण व अनूसूचित जाति के मतदाता भी यहां हैं। इस क्षेत्र में राजपूत मतदाताओं का दबदबा है। जो हमेशा ही भाजपा का साथ देते आये हैं। धूमल के मुकाबले कोई दूसरा नेता यहां न होने की वजह से चुनाव एकतरफा ही होते आये हैं। अब देखना होगा कि अगले चुनावों में भी इसी तरह लोग भाजपा का साथ देते हैं या नहीं। अहम सवाल यह भी रहेगा कि भाजपा इस बार प्रेम कुमार धूमल को प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारती भी है कि नहीं।

हमीरपुर से अभी तक चुने गये विधायक

हमीरपुर से अभी तक चुने गये विधायक


वर्ष --चुने गये विधायक --पार्टी संबद्धता
2012 -प्रेम कुमार धूमल- भाजपा
2007- उर्मिल ठाकुर --भाजपा
2003 -अनीता वर्मा- कांग्रेस
1998 -उर्मिला ठाकुर -भाजपा
1993- जगदेव चंद -भाजपा
1990- जगदेव चंद -भाजपा
1985 -जगदेव चंद -भाजपा
1982- जगदेव चंद -भाजपा
1977- जगदेव चन्द -जनता पार्टी

शिक्षक बन राजनिति में आये फिर तय किया सीएम बनने का सफर

शिक्षक बन राजनिति में आये फिर तय किया सीएम बनने का सफर

प्रेम कुमार धूमल 10 अप्रैल 1944 को गांव समीरपुर जिला हमीरपुर में पैदा हुए। धूमल सैनिक परिवार से आते हैं , प्रारंभिक शिक्षा मिडिल स्कूल भगवाड़ा में हुई और मैट्रिक डीएवी हाई स्कूल टौणी देवी, जिला हमीरपुर से की। 1970 में इन्होंने दोआबा कालेज जालंधर में एमए इंग्लिश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इन्होंने पंजाब, विश्वविद्यालय (जालंधर) में प्रवक्ता के रूप में कार्य किया। तत्पश्चात दोआबा कालेज जालंधर चले गए। नौकरी करते हुए इन्होंने एलएलबी किया।


1984 में धूमल ने संसदीय चुनावों में भाग लिया और पराजित हुए, किंतु 1989 में हमीरपुर से विजयी हुए। 1991 में पुन: हमीरपुर की लोकसभा सीट से विजयी हुए तथा हिमाचल प्रदेश की बीजेपी इकाई के अध्यक्ष बने। 1996 के लोकसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद 1998 के विधानसभा चुनावों में बमसन क्षेत्र से जीतकर प्रदेश में भाजपा-हिविंका गठबंधन के मार्च 1998 से मार्च 2003 तक मुख्यमंत्री रहे। दिसंबर 2007 से दिसंबर 2012 तक धूमल मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे। इस समय भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में हिमाचल प्रदेश विधानसभा की हमीरपुर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस समय विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+