हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: भोरंज (आरक्षित अनूसूचित जाति ) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिए
शिमला। भोरंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 36 है। हमीरपुर जिला में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनूसूचित जाति के लिये आरक्षित है। यह क्षेत्र साल 2008 में, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के अनुसरण में अस्तित्व में आया। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 71,411 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में ईशवर दास धीमान इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। ईशवर दास धीमान के निधन के बाद हुये उपचुनावों में अनिल धीमान चुनाव जीते।

भोरंज से अभी तक चुने गये विधायक
2012 इश्वर दास धीमान भाजपा
2017 अनिल धीमान भाजपा

भोरंज के विधायक अनिल धीमान पूर्व मंत्री ईशवर दास धीमान के बेटे हैं। ईशवर दास भाजपा के बड़े चेहरों में शामिल रहे। उनके निधन के बाद उनके बेटे अनिल धीमान ने चुनाव जीता। 54 वर्षीय अनिल धीमान पेशेवर चिकित्सक हैं। एमबीबीएस करने के बाद 1987 में उन्होंने सरकारी सेवा में ज्वाईन किया। स्वास्थय विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद से उन्होंने 2016 में वालंटरी रिटायरमेंट ली। उनके दो बेटे हैं। 18 दिसंबर 2016 को उन्होंने भाजपा ज्वाईन की। व 13 अप्रैल 2017 को भोरंज से विधायक चुने गये।












Click it and Unblock the Notifications