Bypolls result 2021: हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, बीजेपी को झटका

शिमला, 02 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा और एक लोकसभा की सीट पर हुए उपचुनाव के लिए आज वोटों की गिनती की गई। मंगलवार सुबह शुरू हुए मतगणना के बाद अब रुझान सामने आने लगे थे, जिसमें कांग्रेस मंडी संसदीय सीट और अर्की, जुब्बल कोटाखाई और फतेहपुर विधानसभा सीट पर आगे चल रही थी। लेकिन अब नतीजों की घोषणा कर दी गई है और कांग्रेस ने सभी विधानसभा सीटों पर कब्जा कर लिया है। वहीं बीजेपी जीत को तरसती रही।जुब्बल कोटखाई का नतीजा सामने आ चुके है, जिसमें कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने बाजी मारी है। वहीं मंडी लोकसभा सीट पर दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं, वह अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी उम्मीदवार बिग्रेडियर (सेवानिवृत) खुशाल ठाकुर से जीत गई हैं।

Himachal Pradesh bypolls results 2021 Arki Mandi Fatehpur seat By Election updates

एक तरफ जहां हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। आगामी विधानसभा चुनाव के नजरिए से बीजेपी के लिए यह अच्छे संकेत नहीं हैं। सभी विधानसभा और लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान हुए थे, जिसके बाद आज (मंगलवार) चुनाव आयोग नतीजों का ऐलान किया। उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी की सीधी टक्कर मानीं जा रही थी, जिसमें फिलहाल कांग्रेस काफी आगे निकल गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस आगे चल रही है। जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस जीत चुकी है जबकि अन्य दो सीटों पर भी कांग्रेस ने ही बाजी मारी है।

यह भी पढ़ें: Live Bypolls 2021 Election Results: हिमाचल में बड़ा उलटफेर, विधानसभा की तीनों सीटों पर कांग्रेस आगे

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा सीट फतेहपुर से कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने जीत दर्ज की जबकि बीजेपी उम्मीदवार बलदेव ठाकुर 5789 वोटों के अंतर से हार गए। यही हाल अर्की विधानसभा सीट का भी रहा, यहां कांग्रेस के उम्मीदवार संजय ने बीजेपी प्रत्याशी रतन सिंह पाल को 3219 वोटों के अंतर से पटखनी दी। इस बीच चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान करते हुए मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से चुनाव का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए विजेता उम्मीदवार या उसके अधिकृत प्रतिनिधि के साथ 2 से अधिक व्यक्तियों को जाने की अनुमति नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+