हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी के कारण फंसे 150 पर्यटक, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से किया गया रेस्क्यू

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के शुरू होने पर रविवार को अचानक मौसम ने करवट ली और धार्मिक स्थल पराशर में करीब एक फीट तक बर्फबारी हुई।

नई दिल्ली, 27 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। इस बर्फबारी का लुफ्त उठाने के लिए मैदानी इलाकों से सैलानी वहां का रूख कर रहे हैं लेकिन हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के शुरू होने पर रविवार को अचानक मौसम ने करवट ली और धार्मिक स्थल पराशर में करीब एक फीट तक बर्फबारी हुई। जिसकी वजह से उत्साह से भरे पर्यटक के चेहरों पर मायूसी छा गई क्योंकि बर्फबारी होने के कारण करीब 150 पर्यटक पराशर में फंस गए।

Himachal Pradesh

इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पराशर झील से 40 वाहनों और लगभग 150 लोगों को बचाया है। उन्होंने कहा कि यह सभी लोग बर्फबारी के कारण फंस गए थे। जिन्हें रात को सर्च ऑपरेशन की मदद से बचाया गया है।

रास्ते में फंसी थी गाड़ियां

बर्फबारी के कारण अपनी गाडियों से पराशर पहुंचे सभी पर्यटकों की गाड़ियां भी वहां पर फंस गई। गाड़ियों पर बर्फ की मोटी परत जम गई जिसकी वजह से वो अपनी गाड़ियों से भी वापिस नहीं आ सकते थे।जब पर्यटकों के फंसे होने की सूचना पुलिस को मिली तो स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सर्च अभियान की शुरुआत की। जिसके बाद 12 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सभी 150 पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया।

पर्यटकों को दी गई ये सलाह

बर्फबारी के बाद पराशर घाटी जाने का पूरा रास्ता खराब हो गया है। इसलिए प्रशाशन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से पराशर घाटी न जाने के लिए कहा है। बता दें कि सोमवार से सुबह से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही इलाके में पुलिस बल को भी तैनात कर दिया है।

यह भी पढ़ें : बर्फबारी का मजा बना सजा! सिक्किम के नाथुला में फंसे 1027 सैलानी, सेना कर रही मदद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+