बर्फबारी का मजा बना सजा! सिक्किम के नाथुला में फंसे 1027 सैलानी, सेना कर रही मदद

नाथुला, 26 दिसंबर। भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, पहाड़ो पर भारी बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी तापमान काफी गिर गया है। इस बीच पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से कई सैलानी अब वहां फंस गए हैं। सिक्किम के नाथुला में भी शनिवार दोपहर से शुरू हुई स्नोफॉल से पूरा शहर बर्फ की सफेद चादर के ढक गया, वहीं पर्यटक अपने होटल के रूम में ही बंद रहने को मजबूर हुए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वहां 1027 टूरिस्ट बर्फबारी की वजह से फंसे हुए हैं।

due to snowfall 1027 tourists stranded in Sikkim Nathula the army rescue underway

इनमें से करीब 1024 पर्यटकों को सेना ने नाथुला दर्रे के पास शरण दी हुई है। पर्यटकों को सेना द्वारा भोजन और चिकित्सा सहायता भी प्रदान की गई। अधिकारियों ने कहा कि रविवार की सुबह मौसम की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ, पर्यटकों को छोटे समूहों में विभाजित किया गया और सेना के जवान उन्हें पैदल लगभग 40 किमी दूर गंगटोक पहुंचने के लिए उनका मार्गदर्शन किया। आखिरी बार मिली जानकारी के मुताबिक तब तक बचाव अभियान जारी था, सोमवार तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें: सिक्किम ने बढ़ाई चिंता, 1 लाख के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, केंद्र ने भेजी विशेषज्ञों की टीम

सैकड़ों पर्यटक क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान चीन के साथ भारत की सीमा के पास सोंगमो या चांगू झील का दीदार करने पहुंचे थे। धिकारियों ने कहा कि फंसे लोगों में कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के लगभग 250 लोग थे। बता दें कि कश्मीर सहित उत्तर और उत्तर-पूर्व भारत कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। मौसमविभाग ने शुक्रवार को कहा कि अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 27 दिसंबर को भी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+