हिमाचल चुनाव से ठीक पहले AAP को तगड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता BJP में शामिल

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है।

शिमला, 9 अप्रैल: पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी अब हिमाचल प्रदेश और गुजरात की चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। हालांकि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ही आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। शनिवार को आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी सहित कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

bjp

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी के अलावा संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना के जिलाध्यक्ष इकबाल सिंह ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। भाजपा में शामिल होने के बाद अनूप केसरी ने आरोप लगाया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का संगठन खड़ा करने में पिछले कई साल से जी-तोड़ मेहनत की, लेकिन हाल ही में जब अरविंद केजरीवाल का मंडी जिले में रोड शो हुआ तो वहां स्थानीय नेताओं को पूरी तरह से अनदेखा किया गया। अनूप केसरी ने कहा कि रोड शो के दौरान केवल दिल्ली से आए नेताओं को ही तवज्जो दी गई और हिमाचल के स्थानीय नेताओं का अपमान किया गया।

'जयराम को हटाकर अनुराग ठाकुर को सीएम बना सकती है BJP'
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और इस बार आम आदमी पार्टी वहां पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंडी जिले में रोड शो किया और कहा कि पंजाब की तरह हिमाचल प्रदेश में भी इस बार बदलाव होगा। वहीं, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अरविंद केजरीवाल से घबराई हुई है और इसलिए चुनाव से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को सीएम बना सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+