Himachal: 15 हजार लोगों को 'बल्क ड्रग पार्क' योजना में मिलेगा रोजगार, मिला 225 करोड़ का सहायता अनुदान

'बल्क ड्रग पार्क' योजना में 15,000 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। साथ ही, यह परियोजना राष्ट्रीय महत्व की है और राज्य के मौजूदा औषधि परिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है।

Bulk Drug Park

Himachal News: 'बल्क ड्रग पार्क' के लिए हिमाचल सरकार को केंद्र सरकार की तरफ से 225 करोड़ रुपए के सहायता अनुदान की पहली किस्त मिल गई है। यह अनुदान केंद्र सरकार के औषध विभाग ने 'बल्क ड्रग पार्क' योजना के सामान्य बुनियादी ढांचे की सुविधाओं के विकास के लिए दिया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि, बल्क ड्रग पार्क राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है और राज्य के मौजूदा औषधि परिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है।

15 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
हिमाचल के सीएम ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार रात जारी अपने बयान में कहा, 'लगभग 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये के निवेश और 15,000 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। साथ ही, कहा कि राज्य सरकार इस मेगा परियोजना का समय पर निष्पादन करना सुनिश्चित करेगी। काम तेजी से चल रहा है और केंद्र सरकार से पहली किश्च मिल चुकी है।

निगरानी समिति का होगा गठन
संबंधित विभाग की तरफ से जारी सूचना में बताया गया है कि राज्य सरकार ने कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के साथ हिमाचल प्रदेश बल्क ड्रग पार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड 15 फरवरी 2023 को पंजीकृत कराया था। कहा कि प्रदेश सरकार बल्क ड्रग पार्क के समय पर निष्पादन एवं प्रगति की निगरानी के लिए एक परियोजना समन्वय समिति का गठन करेगी।

120 मेगावाट है इस पार्ट की बिजली की मांग
उद्योग विभाग इस पार्क के निर्माण के लिए विद्युत और सड़क के लिए बाहरी बुनियादी ढांचे की योजना पर संबंधित विभागों के साथ कार्य पहले ही पूरा कर चुका है। इस पार्क की बिजली की मांग का अनुमान लगभग 120 मेगावाट है और एपीआई इकाइयों के संचालन के लिए निरंतर बिजली की आपूर्ति की आवश्यकता होगी। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए ऊना और टाहलीवाल से दो ट्रांसमिशन लाइनों की योजना बनाई गई है।

Recommended Video

    Himachal में VIP नंबर के लिए लगी 1 करोड़ की बोली, CM Sukhu ने मांगी रिपोर्ट | वनइंडिया हिंदी

    निविदा प्रक्रिया भी हुई आरंभ
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के विकास, संचालन, रखरखाव और प्रबंधन के लिए रणनीतिक निवेश के दृष्टिगत ट्रांजेक्शन सलाहकार के चयन के लिए निविदा की जा चुकी है। इसके अलावा, बल्क ड्रग पार्क की पर्यावरण संबंधी स्वीकृतियों के लिए सलाहकारों के चयन की निविदा प्रक्रिया भी आरंभ की जा चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+