Himachal Elections: लिस्ट जारी होते ही सीएम जयराम ठाकुर ने किया नामांकन, छठी बार लड़ रहे विधानसभा चुनाव
Himachal Elections: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार 19 अक्टूबर को 62 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। लिस्ट जारी होते ही हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने सिराज विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। सीएम ठाकुर ने बुधवार को मंडी जिले के थुनाग के एसडीएम जो कि सहायक निर्वाचन अधिकारी हैं, के कार्यालय पहुंच कर अपना नामांकन पत्र भरा। बता दें कि सीएम जयराम ठाकुर छठी बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

Recommended Video
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर बगसियाड हेलीपैड से अपने पैतृक घर टांडी पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मां से मिलकर आर्शवाद लिया और गांव में माता सिद्ध योगिनी मंदिर में कुलदेवी की पूजा की। इसके बाद शिवकारी गांव में देव मतलोध महाराज में कुलदेवता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंडी जिला के सिराज सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र भरा। इस दौरान उन्होंने एसडीएम थुनाग के आफिस में सहायक निर्वाचन अधिकारी को अपने अपने दस्तावेज सोंपे।
नामांकन पत्र भरने से पहले सीएम जयराम ठाकुर ने कुथाह, सिराज में विशाल जनसभा को संबोधित किया। कुथाह में भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम ठाकुर ने कहा, सिराज की देवतुल्य जनता का ऋणी हूं और मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपके इस स्नेह और आशीर्वाद का यह ऋण मैं पाई-पाई चुकता करता रहूंगा। सिराज के मेरे सभी परिवारों से आग्रह करता हूं कि इस बार एक नया इतिहास बनाने के लिए एकजुटता के साथ चलें। सिराज का हर नागरिक 'जयराम ठाकुर' बनकर काम करें, निश्चित तौर पर रिवाज बदलने में हमारा सराज इस बार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।












Click it and Unblock the Notifications