Himachal Election Result 2022: PM मोदी की तारीफ करने वाले कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य आगे या पीछे
हिमाचल प्रेदश के टॉप कैंडिडेट्स में शुमार विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) की सीट शिमला ग्रामीण पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

Shimla Rural Assembly Election 2022 Results : हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों (Himachal Pradesh Assembly Elections) की स्थिति गुरुवार 08 दिसंबर को साफ हो गई। कांग्रेस को राज्य में 40 सीटें मिली है। हिमाचल की कई सीटों पर देशभर की नजह है। इनमें से एक सबसे ज्यादा चर्चिच सीट है कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य की शिमला ग्रामीण (Shimla Rural Assembly)। इस सीट पर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के बेटे विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने 13 हजार से भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कराई है।
शिमला ग्रामीण सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 35269 वोट मिले है। तो वहीं, भाजपा प्रत्याशी रवि कुमार मेहता 21409 वोट मिले है। खास बात यह है कि इस सीट पर आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी हो या फिर बहुजन समाजवादी पार्टी का, सभी की जमानत तक जब्त हो गई। शिमला ग्रामीण सीट विक्रमादित्य सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और बीजेपी उम्मीदवार रवि कुमार मेहता को 13 हजार 860 वोटों से विजय हुए हैं। वहीं आरडीपी को 915, बीएसपी को 271, आम आदमी पार्टी 244 और निर्दलीय प्रत्याशी प्रवीण कुमार को 196 मत मिले हैं।
राज्य में विधानसभा की 68 सीटों में से 40 सीटें कांग्रेस के खाते आ रही हैं। मतगणना अभी भी जारी है। निर्वाचन आयोग ने अब तक 60 सीटों के परिणाम घोषित कर दी है। जिनमें से 39 सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। वहीं 18 पर भाजपा और 3 पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। शेष 8 सीटों में से भाजपा को 7 जबकि कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त मिल रही है। रूझानों को शामिल कर लिया जाए तो 40 सीटों कांग्रेस को मिल रही हैं। जबकि भाजपा को यहां 25 सीटें पर जीत हासिल हो रही है।
शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट (Shimla Rural Assembly Seat) बेहद ही खास है। इस सीट से पिछले दो चुनावों से कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा था। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के बेटे विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने 2017 के चुनाव में यहां से जीत दर्ज की थी। इस सीट से भाजपा ने रवि मेहता (Ravi Mehta) को उम्मीदवार बनाया है। जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रेम ठाकुर (Prem Thakur) को मौका दिया है।
2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भी शिमला ग्रामीण सीट से विक्रमादित्य सिंह से जीत हासिल की थी। इस बार वो पीएम मोदी की प्रशंसा कर सुर्खियों में आए। बता दें कि पंजाब में इस साल जनवरी माह में पीएम के दौरे में सुरक्षा चूक का मामला सामने आया था। पीएम का रास्ता रोकेन के मामले में ग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पंजाब सरकार को घेरा था। उन्होंने सुरक्षा चूक को लेकर पंजाब सरकार से जांच की मांग की थी। उन्होंने एक बयान जारी कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की वकालत की थी। जिससे कांग्रेस संगठन से अलग राय देने पर विक्रमादित्य ने राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी थीं।
सीएम जयराम ठाकुर हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कांग्रेस को जीत की शुभकानाएं देते हुए कहा की उम्मीद है कि अगली सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हिमाचल में विपक्ष के रूप में भाजपा प्रदेश के हित में जो भी सहयोग होगा करेगी।
विक्रमादित्य सिंह ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा था, "वैसे तो पंजाब सरकार पर टिप्पणी करना हमारे कार्य अधिकार से अलग है, लेकिन बीते रोज जो घटनाक्रम हुए हैं, वह बहुत चिंताजनक हैं। इसकी पंजाब सरकार को तुरंत जांच करवानी चाहिए। जिन अधिकारियों की ओर से इसमें कमी पाई गई है, उन पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। एसपीजी पीएम के अंदर के सुरक्षा घेरे का ख्याल रखता है।"












Click it and Unblock the Notifications