'इस बार कांग्रेस की बनेगी सरकार, CM पद के लिए हमारे पास कई नेता', हिमाचल अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान
हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान जारी है। मतदाता सरकार चुनने के लिए जमकर वोटिंग कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान आया है। अपने मतदान का प्रयोग करने के बाद एनडीटी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। कांग्रेस में कई लोग मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, लेकिन मैं इस पद को लेकर बहुत महत्वाकांक्षी नहीं हूं।
Recommended Video

कौन बनेगा मुख्यमंत्री विधायक दल और हाई कमान करेगा फैसला
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी, प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस से अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इसका फैसला विधायक और हाई कमान करेगा। उन्होंने कहा कि उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के निधन के बाद से पार्टी प्रदेश में कई चुनौतियां का सामना कर रही है। बावजूद इस बार पार्टी चुनाव जीतेगी और फिर से सत्ता में वापसी करेगी।
जनता ने इस बार कांग्रेस को लाने का बना लिया है मन
प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस बार प्रदेस की जनता ने कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। क्योंकि पार्टी की तरफ से हमेशा से ही लोगों के हित में काम किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पार्टी ने अतीत में अपने वादों को पूरा किया है और भविष्य में भी करती रहेगी। ऐसे में मुझे निश्चित तौर पर विश्वास है कि इस बार राज्य में कांग्रेस सरकार की वापसी होगी।
68 सीटों के लिए 412 उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में आज वोटिंग हो रही है। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। 68 सीटों के लिए कुल 412 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, मतदान के लिए 7881 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को 28.5 लाख पुरुष वोटर, 27 लाख महिला वोटर और थर्ड जेंडर समुदाय के 38 मतदाता अपने वोट के जरिए इस बात का फैसला करेंगे कि हिमाचल प्रदेश में अगले पांच साल के लिए किस पार्टी की सरकार बनेगी।
ये भी पढ़ें- पूर्व सांसद संजय सिंह ने एलडीए की नोटिस पर उठाये प्रश्न












Click it and Unblock the Notifications