Himachal: प्रतिभा सिंह ने बताया क्यों मंडी से वापस ली उम्मीदवारी, नए प्रत्याशी के नाम का भी किया ऐलान!

Himachal Pradesh News: लोकसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भी प्रत्याशियों का मंथन अंतिम दौर में चल रहा है। इससे पहले कांग्रेस आलाकमान को मंडी लोकसभा सीट से बड़ा झटका लगा है।

मंडी सीट से मौजूदा सांसद और राज्य कांग्रेस की प्रमुख, पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

Pratibha Singh

मंडी सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि क्योंकि जमीनी 'स्थिति ठीक' नहीं है। इसलिए दोबारा मंडी से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

अपने बयान में प्रतिभा सिंह ने कहा,"हमारे सामने छह विधायकों के रूप में एक नई चुनौती है, जिन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। उपचुनाव होने जा रहे हैं। इन छह सीटों पर चुनाव होने हैं और हमें सभी पर जीत हासिल करनी है और इन्हें जिताना मेरी जिम्मेदारी है। यही कारण है कि मैंने मंडी से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है।"

ठाकुर कौल सिंह का नाम सुझाया

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पहले परिस्थिति बहुत अलग थी। पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव जीतना प्राथमिकता थी, मैंने कई बार मंडी का दौरा किया है और मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के सभी कोनों से अच्छी तरह वाकिफ हूं। मैंने मंडी के लिए ठाकुर कौल सिंह का नाम सुझाया है, क्योंकि वह इस क्षेत्र में जाने जाते हैं और जमीन पर भी उनकी अच्छी समझ हैं।

उपचुनाव में जीती थी मंडी सीट

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रतिभा सिंह को लोकसभा चुनाव लड़ने की एवज में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद नहीं छोड़ चाह रही हैं। बता दें कि ढ़ाई साल पहले मंडी सीट पर हुए उपचुनाव में प्रतिभा सिंह ने भाजपा के खुशहाल ठाकुर को हराकर यह सीट कांग्रेस की झोली में डाली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+