शपथ लेते ही एक्शन में सीएम Sukhvinder Singh Sukhu, कहा- '10 गारंटी योजनाएं जल्द लागू होंगी..'

हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शपथ ले ली। शपथग्रहण के बाद हिमाचल सीएम सुक्खू ने कहा, 'हमारी सरकार ने 10 गारंटी योजनाएं दी हैं और इन सभी योजनाओं को कांग्रेस पार्टी जल्द लागू करेगी।'

Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu

Recommended Video

    Sukhvinder Singh Sukhu और Mukesh Agnihotri ने शपथ लेने के बाद क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी |*Politics

    Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu: सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने आज 11 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली हैं। शपथ ग्रहण के बाद हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम सुक्खू ने कहा, 'हमारी सरकार ने 10 गारंटी योजनाएं दी हैं और इन सभी योजनाओं को कांग्रेस पार्टी जल्द लागू करेगी।'

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत की। इस दौरान हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, 'कैबिनेट के विस्तार के बाद यह तय किया जाएगा कि कौन सी गारंटी योजना पहले की जाएगी। हमारी सरकार ने 10 गारंटी योजनाएं दी हैं और इन सभी योजनाओं को कांग्रेस पार्टी लागू करेगी।'

    वहीं, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शपथग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत की। डिप्टी सीएम ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए वादे को पूरा करेगी। ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को बहाल किया जाएगा। 15 सौ रुपए महिलाओं को। एक लाख नौकरियां के वादे को पूरा करेंगा।' उन्होंने कहा कि पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी। आज हमने बीजेपी का विजय रथ बंद कर दिया है।

    इस दौरान मीडिया ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से सवाल किया कि सीएम सुखविंदर सुक्खू के साथ कैसे काम करेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, 'हम साथी है..पहले वो अध्यक्ष होते थे मैं मंत्री होता था। अब हमारी (सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री) जोड़ी नंबर वन है हिमाचल प्रदेश की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+