हिमाचल कांग्रेस में घमासान: CM वीरभद्र सिंह का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन
शिमला। हिमाचल कांग्रेस में चल रहा घमासान एक बार फिर सामने आ गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू से नाराज चल रहे सीएम वीरभद्र आज दिल्ली दरबार में अपने समर्थकों के साथ अपनी बात मनवाने का प्रयास करेंगे। जिसके चलते सीएम ने दिल्ली की राह पकड़ ली है ताकि वह अपनी बात मनवा सकें। इससे पहले सीएम वीरभद्र सिंह ने बाकायदा सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपने मन की बात की थी और पार्टी आलाकमान को साफ चेताया था कि हालात ऐसे ही बने रहे तो वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन जब पत्र का कोई खास असर दिखाई नहीं दिया तो सीएम ने दिल्ली जाना ही बेहतर समझा। पार्टी आलाकमान ने पहले ही पार्टी अध्यक्ष को दिल्ली बुलाया है।

मंगलवार से शुरू हो रहे दिल्ली दौरे के दौरान वीरभद्र सिंह अपनी नाराजगी से पार्टी नेताओं को अवगत करवायेंगे। साथ ही दवाब बनाने का प्रयास करेंगे कि मौजूदा पार्टी अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह की जगह उनकी पंसद का नया अध्यक्ष बनाया जाए। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीएम आज करीब तीन बजे सोनिया गांधी के राजनैतिक सलाहकार अहमद पटेल से मिलेंगे। उसके बाद सोनिया गांधी से भी मिल सकते हैं। सीएम ने सोनिया गांधी से भी मिलने का समय मांगा है। अगर संभव हुआ तो यह मुलाकात आज ही हो सकती है। यही वजह है कि वीरभद्र सिंह सर्मथक मंत्री व विधायक पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। जिससे सारी राजनिति दिल्ली शिफट हो गई है।
वीरभद्र सिंह पहले ही साफ कर चुके हैं कि मौजूदा अध्यक्ष सुक्खू को यदि नहीं हटाया गया तो वे इस बार का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वीरभद्र सिंह की इस जिद्द से पार्टी आलाकमान भी खासी दुविधा में है। वहीं प्रदेश कांग्रेस में बगावत का महौल बनने लगा है। वीरभद्र अपना कार्ड खेल चुके हैं। वीरभद्र सिंह अरसे से पार्टी अध्यक्ष को बदलने की मांग पार्टी आलाकमान से करते आए हैं। सीएम के बार बार के प्रयासों के बावजूद आलाकमान ने पार्टी अध्यक्ष नहीं बदला। जिसके चलते अब वीरभद्र सिंह निराश हैं व चुनाव नहीं लडऩे की बात कर रहे हैं।
दरअसल वीरभद्र सिंह के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों की वजह से पार्टी में उनकी साख घटी है। राहुल गांधी इस बार हिमाचल के चुनावों की कमान वीरभद्र सिंह को नहीं देने का मन बना चुके हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू को भी दिल्ली बुलाया गया है। सुकखू दिल्ली पहुंच चुके हैं। अब देखना होगा कि दिल्ली दौरे का क्या नतीजा सामने आता है। सीएम और सुक्खू के दिल्ली दौरे पर सभी नेताओं और समर्थकों की नजरें रहेगी। सीएम वीरभद्र सिंह 30 अगस्त को पटियाला हाऊस कोर्ट में आय से अधिक संपत्ति मामले में कोर्ट में पेश होंगे। इस केस को लेकर भी वीरभद्र सिंह परेशान बताये जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications