HPBOSE 10th result 2021: 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित, शिक्षा बोर्ड ने टालने का फैसला बदला

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने सोमवार की शाम को दसवीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। दिन में शिक्षा बोर्ड ने कहा था कि हाईकोर्ट में दायर मामले की वजह से रिजल्ट को टाला जा रहा है। लेकिन शाम को रिजल्ट जारी होने से छात्रों को राहत मिली है।

Himachal Board declared the result of tenth class

सोमवार को दिन में प्रदेश शिक्षा बोर्ड की जन संपर्क अधिकारी अंजु पाठक ने बताया था कि हिमाचल हाईकोर्ट में कुछ छात्रों का मामला विचाराधीन है जिसे लेकर बोर्ड को आज परिणाम घोषित नहीं करने को लेकर निर्देश प्राप्त हुए हैं। जैसे ही हाईकोर्ट से निर्देश मिलेंगे तब परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि बोर्ड ने दसवीं के परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए सात मानदंड तय किए हैं। इनमें नौवीं कक्षा, प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट, फर्स्ट और सेकेंड टर्म इग्जाम, प्री-बोर्ड और बोर्ड की ओर से लिए गए हिंदी विषय के पेपर का मूल्यांकन करवाकर परिणाम तैयार किया।

हालांकि प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों को पहले ही अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया है। मैट्रिक में 1,31,902 परीक्षार्थी हैं, जिनमें से 1,16,973 नियमित व 14,929 एसओएस से संबंधित हैं। बीते वर्ष शिक्षा बोर्ड ने 9 जून को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया था। प्रदेश का परीक्षा परिणाम 68.11 फीसदी रहा था। 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में जिला कांगड़ा के इशान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल समलोटी की छात्रा तनु ने 98.71 (691/700) फीसदी अंक लेकर पूरे प्रदेश में टॉप किया था। मेरिट लिस्ट में पहले तीन स्थानों पर पांच विद्यार्थियों में तीन लड़कियां और दो लड़के थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+