हिमाचल भाजपा में अंतर्कलह: कृपाल सिंह परमार ने दिया प्रदेश-उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा, क्या-क्या बोले?
सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कृपाल सिंह परमार ने सिरमौर जिला प्रभारी एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। कृपाल सिंह परमार के इस्तीफे की खबर से पार्टी-कार्यकताओं में हलचल मचने लगी है। कृपाल सिंह परमार ने कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कृपाल सिंह परमार ने कहा है कि, मैंने सिरमौर जिला प्रभारी एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी में मुझे पिछले 6 महीनों से परेशान किया जा रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाल सिंह परमार ने आज एक बयान में कहा, "मुझे पिछले 6 महीनों से पार्टी में परेशान किया जा रहा है। मेरे लिए यही सही था कि इस्तीफा दे दूं। तो मैंने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।"
पार्टी का जिक्र करते हुए परमार ने यह भी कहा, "पिछले कुछ सालों से पार्टी में मेरी उपेक्षा की जा रही थी। हिमाचल प्रदेश में ऐसे मैं पार्टी के पद पर नहीं रह सकता।"

ज्ञातव्य है कि, हिमाचल प्रदेश में हाल में हुए उपचुनाव में पार्टी ने कांगड़ा जिले की फतेहपुर विधानसभा सीट पर वरिष्ठ नेता कृपाल सिंह परमार की जगह बलदेव ठाकुर को मैदान में उतारा था। वहीं, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समझाने के बाद उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव नहीं लड़ा, हालांकि वे खुद चुनाव-प्रचार से दूर रहे। परमार का कहना है कि, पिछले चार साल से लगातार बीजेपी में मेरी अनदेखी की जा रही है और अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते।
-
Bihar New CM: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट की ताजपोशी! पूरा 'गेमप्लान' लीक, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल -
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार को इन 5 योजनाओं ने बनाया देश का 'सुशासन बाबू', केंद्र ने भी किया लागू -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
Rupali Chakankar की बहन प्रतिभा स्वयंभू बाबा आशोक खरात केस में फंसी, 132 फर्जी खाते, 62 करोड़ का लेनदेन -
Punjab AAP: वोल्वो, HVS और नई बसें यात्रियों की सुविधा बढ़ाएंगी: हरपाल सिंह चीमा -
Chhattisgarh: कांकेर में 5 लाख की इनामी तेलुगू महिला कमांडर रुपी ढेर, बस्तर के जंगलों में चलता था सिक्का -
US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications