HP Elections 2022: जयराम ठाकुर के गढ़ में प्रियंका गांधी, 'प्रतिज्ञा' रैली में गरजेंगी

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद अब चुनावी प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। उम्मीदवारों के ऐलान के बाद अब जनता से सीधा संवाद करने के लिए सभी राजनीतिक दल चुनावी सभाओं को संबोधित करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल में पार्टी के प्रचार की कमान अपने हाथों में ले ली हैं, जिसके तहत सोमवार को प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला में चुनावी हुंकार भरेंगी।

 Priyanka Gandhi

हिमाचल में चुनावी प्रचार संभालने के बाद आज सोमवार को प्रियंका गांधी प्रदेश में दूसरी बड़ी रैली संबोधित करने जा रही हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता ने सोलन में रैली को संबोधित किया था। जानकारी के मुताबिक अब प्रियंका गांधी मंडी में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को करने जा रही हैं, जिसके लिए प्रियंका गांधी दोपहर एक बजे हेलीकाप्टर से शिमला से मंडी पहुंचेंगी। प्रियंका गांधी की सभा मंडी शहर के पड्‌डल ग्राउंड में होगी।

बता दें कि प्रियंका गांधी की यह पहली रैली है, इससे पहले कभी भी कांग्रेस नेता ने मंडी नहीं आई हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस रैली को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी, क्योंकि मंडी सीएम जयराम ठाकुर का गृह जिला है। हालांकि प्रियंका गांधा की रैली के अलावा रोड शो भी प्रस्तावित था, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते इसे रद्द कर दिया गया। प्रियंका गांधी की रैली ऐसे वक्त पर हैं, जब पीएम मोदी 5 नंवबर को मंडी आ रहे हैं। ऐसे में जहां बीजेपी के अपनी सरकार दोबारा लाने के लिए प्रयास करतीं नजर आ रही हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस बीजेपी को रोकने की कोशिश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+