पर्यटकों के लिए तीन दिनों तक और भी रोमांटिक होगा हिमाचल प्रदेश

आज से शिमला व आसपास के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी होती है तो ये शिमला आने वाले पर्यटकों व व्यवसायियों के लिए भी काफी लाभदायक साबित होगा।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के निचले क्षेत्रों में जहां हल्की बारिश का क्रम शुरू हो गया है, तो ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। जिससे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है, इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश भर में भारी बर्फबारी व बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज, 12 और 13 दिसंबर को भारी बर्फबारी व बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यदि सोमवार से शिमला व आसपास के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी होती है तो ये शिमला आने वाले पर्यटकों व व्यवसायियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।

Heavy snowfall and rain in Himachal Pradesh for next three days
Heavy snowfall and rain in Himachal Pradesh for next three days

इस समय बर्फबारी होने से क्रिसमस व न्यू ईयर तक पर्यटक शिमला का रुख अच्छी संख्या में कर सकते हैं। बर्फबारी की संभावना से पर्यटक व्यवसाय से जुड़े लोगों में काफी उत्साह है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने से तापमान में भारी गिरावट के आसार हैं। आने वाले दिनों में लोगों को कड़ाके की ठंड से भी जूझना पड़ेगा।

Heavy snowfall and rain in Himachal Pradesh for next three days

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 11, 12 और 13 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में भारी बर्फबारी व बारिश होने की चेतावनी जताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+