मनाली सीट से भाजपा उम्मीदवार गोविंद ठाकुर
नई दिल्ली। जिला कुल्लू की मनाली सीट से भाजपा उम्मीदवार गोविंद ठाकुर को राजनिति विरासत में मिली। 49 वर्षीय गोविंद पूर्व मंत्री कुंज लाल ठाकुर के बेटे हैं। कुल्लू में जन्में कृषक, बागवान व ट्रांसपोर्टर गोविन्द कला स्नातक हैं। उनके दो बेटे हैं। शुरू में अपने आरएसएस से जुड़ाव की वजह से वह सामाजिक गतिविधयों में जुड़े रहे।

बाद में एबीवीपी व युवा मोर्चा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। संगठन से जुड़े होने की वजह से उन्हें राजनीति भी भा गई। 2007 में पहली बार कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये। 2012 में मनाली में विधानसभा क्षेत्र से दोबारा विधायक चुने गये। मौजूदा चुनावों में भाजपा ने उन्हें दोबारा टिकट दिया व चुनाव लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications