दर्दनाक हादसाः बस-बोलेरो में जबर्दस्त टक्कर, चार की मौके पर मौत

शिमला। हिमाचल के जिला कांगड़ा के कोटला में पठानकोट मंडी नेशनल हाईवे पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोगों की हालत गंभीर हैं। घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

 Four people died in a road accident

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के अमृतसर से पर्यटकों को लेकर एक प्राइवेट टूरिस्ट बस कांगड़ा से अमृतसर की तरफ जा रही थी। वहीं, दूसरी तरफ से तेज रफ्तार बोलेरो कार कोटला के पास भाली में गलत दिशा से आ रही थी। टूरिस्ट बस ने बोलेरो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो पीछे चल रहे ट्रक व बस के बीच पिस गई।

 Four people died in a road accident

हादसा इतना दर्दनाक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, 6 लोगों को गंभीर चोटें आई। जिन्हें पुलिस की मदद से इलाज के लिए टांडा अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

 Four people died in a road accident

पुलिस के मुताबिक, बोलेरो कार बकलोह चौकी के गांव भराड़ी की बताई जा रही है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+