शिमला: सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, खाईं में कार पलटने से हुआ हादसा

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रामपुर में सड़क हादसे में एक बोलेरो गाड़ी खाईं में गिर गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिमला: कार हादसे में चार लोगों की मौत 3 घायल, कार के खाईं में पलटने से हुई यह दुर्घटना

जानकारी के मुताबिक शिमला जिला के रामपुर में बोलेरो कैंपर दौणा के पास गहरी खाईं में जा गिरी। यह गाड़ी अडडू से धनावली(ननखडी) की तरफ जा रही थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान धनावली गांव के आशीष (25) , सुरेंद्र (30), दलीप कुमार (26) और हेम चंद के रूप में हुई है।

हादसे में चालक सुरेश (35), नीरज कुमार (32) सुंदर (25) को गंभीर चोटें आई हैं। सभी लोग ननखड़ी से धनवली तक जा रहे थे। एएसआई चमन नेगी ने मौके पर जा कर हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+