Himachal: 19.50 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने बढ़ाया आटे और चावल का कोटा

हिमाचल प्रदेश के 19.50 लाख राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में इस महीने से 15 किलो आटा और 8 किलो चावल मिलेगी। सुक्कू सरकार ने आटे और चावल का कोटा बढ़ा दिया है।

ration card consumers in Himachal Pradesh

himachal pradesh news: राशन कार्ड धारक परिवारों के लिए एक अच्छी हिमाचल प्रदेश से सामने आई है। जी हां...हिमाचल की सुक्खू सरकार ने इस महीने से आटे और चावल का कोटा बढ़ा दिया है। हिमाचल के 19.50 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को इस महीन से 15 किलो आटा और 8 किलो चावल मिलेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सभी राशन डिपओं को निर्देश दिए हैं। बता दें, पहले उपभोक्ताओं को 7 किलो तक चावल और 13 किलो तक आटा प्रति राशनकार्ड दिया जाता रहा है।

राशन कोटा बढ़ाने के साथ ही प्रदेश सरकार ने फर्जी राशन कार्ड को ब्लाक करने की मुहिम भी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हजारों लोग ऐसे पाए गए हैं, जिनकी राशन कार्ड में डबल एंट्री हुई है। पंचायतों और डिपो से इन लोगों का रिकॉर्ड मांगा जा रहा है। डबल एंट्री पाए जाने पर ऐसे राशन कार्ड को ब्लॉक किया जा रहा है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग का यह भी मानना है कि फर्जी राशनकार्ड बंद होने से आटा और चावल बच रहा है। ऐसे में राशन कार्ड उपभोक्ताओं को ज्यादा राशन दिया जा रहा है।

प्रदेश सरकार की ओर से राशन कार्ड धारक उपभोक्ताओं को चार में से तीन दालें दी जा रही हैं। इसमें मलका, माश, दाल चना और मूंग शामिल है। इनमें से उपभोक्ता पसंद की तीन दालें ले सकते हैं। इसके साथ ही दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), चीनी और एक किलो नमक पर प्रदेश सरकार सब्सिडी दे रही है, जबकि आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध कराती है।

Recommended Video

    Himachal Pradesh Weather: मौसम ने ली करवट, Shimla, Lahaul Spiti में Snowfall |वनइंडिया हिंदी #shorts

    खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के संयुक्त सचिव रविंद्र ठाकुर ने बताया कि इसी महीने उपभोक्ताओं को 15 किलो आटा और 8 किलो चावल दिया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों और डिपुओं में आटा और चावल बच रहा है। ऐसे में यह उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+