हिमाचल: कांग्रेस प्रत्याशी पर हमले में भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर के बेटे के खिलाफ FIR
शिमला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चुनावी हिंसा के मामले में भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर के बेटे व उनके दो साथियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन पर कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा के चालक व मीडियाकर्मी पर हमले के आरोप हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा के चालक प्यार चंद निवासी बैजनाथ ने पुलिस में शिकायत की है कि वह 8 नवंबर रात को सुधीर शर्मा को उनके निवास स्थान रक्कड़ में छोड़कर वापस काम के सिलसिले में योल की तरफ जा रहा था। जब मैं कस्बा नरवाणा चौक पर पहुंचा तो 10 व 15 लोगों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की। मैंने बड़ी मुश्किल से गाड़ी निकाली व योल की तरफ जाते हुए कुछ दूरी पर उन्हें मीडियाकर्मी मिला। उन्होंने मीडियाकर्मी को सारी बात बताई।

जब वह मीडियाकर्मी राहुल चावला के साथ दोबारा मौके पर पहुंचा तो भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर के बेटे शाश्वत कपूर ने मीडियाकर्मी का कैमरा छीन लिया। साथ ही अन्य युवकों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि जैसे-तैसे वह हमलावरों के चुंगल से भागे तो हमलवारों ने पीछे से पत्थरों से हमला बोल दिया। मारपीट में दोनों के शरीर में चोटें आई हैं।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शाश्वत कपूर व गगन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मीडिया कर्मी पर हुए हमले के विरोध में धर्मशाला प्रेस क्लब के सदस्य एसपी कांगड़ा से मिले और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। धर्मशाला प्रेस क्लब के सदस्यों ने मामले में ठोस कार्रवाई किए जाने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications