हिमाचल की पहाड़ियों में लगातार पांचवें दिन भूकंप के झटके, लोग परेशान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को एक बार फिर भूकंप आने से धरती हिली। बार-बार लग रहे भूंकप के झटकों से लोगों में दहशत है। प्रदेश में पिछले पांच दिनों से लगातार हल्का व मध्यम तीव्रता वाला भूंकप आ रहा है।

Earthquake in Himachal Pradesh again on Friday

शुक्रवार को एक बार फिर किन्नौर व शिमला में भूकंप महसूस किया गया। मात्र कुछ सेकेंड रहे इन झटकों से जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है लेकिन लोग परेशान हैं कि आखिर क्यों बार-बार भूकंप आ रहा है।

मौसम कार्यालय शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकम्प के हल्के झटके आज किन्नौर जिले के अनेक क्षेत्रों में महसूस किये गये। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 थी।

भूकंप का केंद्र भारत-चीन सीमा पर किन्नौर जिले की पहाड़ियों के उत्तर में 31.8 डिग्री अक्षांश तथा 78.4 डिग्री देशांतर पूर्व में लगभग दस किलोमीटर की गइराई में था। इससे पहले गत 21 और 22 मई को शिमला जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर लगभग 4.1 थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+