'...मैं यहां सिर्फ दलाई लामा को देखने आई', हिमाचल के धर्मशाला में बोलीं सांसद डिंपल यादव
समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव शनिवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंची। जहां उन्होंने तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की। डिंपल की ये मुलाकात तिब्बती मंदिर में हुई। अपने धर्मशाला दौरे को सपा सांसद ने पूरी तरह धार्मिक बताया और कहा कि मंदिर दर्शन के साथ उनकी तिब्बत के आध्यात्मिक लीडर से मुलाकात भी इच्छा थी।
तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा शुक्रवार हिमाचल के धर्मशाला स्थित तिब्बती बौद्धमंदिर पहुंचे। जून के बाद बाद दलाई लामा पहली बार धर्मशाला पहुंचे हैं। दरअसल, इस साल जून में दलाई लामा के घुटनों का ऑपरेशन किया गया गया। उनका इलाज अमेरिका में चल रहा था। स्वस्थ होने के बाद वे पहली बार धर्मशाला पहुंचे हैं।

ऐसे में धर्मशाला में तिब्बती धर्मगुरू के दर्शन के लिए कई वीवीआईपी पहुंचे। हिमाचल समेत अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू ने भी धर्मशाला पहुंचकर तिब्बती धर्मगुरु के दर्शन किए। वहीं शनिवार को सपा सांसद डिंपल यादव भी धर्मशाला पहुंची। यहां उन्होंने दलाई लामा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बौद्ध मंदिर में दर्शन भी किया।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान डिंपल यादव ने कहा, "...जैसा कि आज धर्मगुरू दलाई लामा भी दर्शन दे रहे हैं, हम उन्हें देखने यहां आए थे।"
दलाई लामा को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन ने तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को प्रतिस्थापन पदक प्रदान किया है। यह वह पदक है जो उन्हें 1959 में प्राप्त नहीं हो सका था। इस हफ्ते बुधवार को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन के न्यासी मंडल, चयनित भागीदार और भारतीय पुरस्कार विजेताओं ने बुधवार सुबह मैक्लोडगंज में दलाई लामा से मुलाकात की और पुरस्कार प्रदान किया।












Click it and Unblock the Notifications