धर्मशाला में बारिश ने तोड़ा 64 साल पुराना रिकॉर्ड, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 22 लोगों की मौत

शिमला, अगस्त 22। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जो तबाही पिछले 3-4 दिनों के अंदर मचाई है, उसने कई साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारी बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन की मार अब यह प्रदेश झेल रहा है। बारिश की वजह से शिमला, मनाली, मंडी, कांगड़ा और चंबा जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। बादल फटने और भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में अभी तक प्रदेश में कुल 22 लोगों की जान जा चुकी है।

Dharamshala Rains

धर्मशाला में टूटा बारिश का पुराना रिकॉर्ड

इन सबके बीच हिमाचल प्रदेश एसडीआरएफ ने बताया है कि प्रदेश का टूरिस्ट प्लेस धर्मशाला बारिश की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां बारिश ने 64 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार रात 9:00 बजे से लेकर शनिवार सुबह 9:00 बजे तक 12 घंटे के दौरान धर्मशाला में 333 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले 6 अगस्त 1958 में 24 घंटे बारिश हुई थी। उस वक्त 316 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

मंडी जिले में मलबे में दबने से 13 लोगों की हुई मौत

आपको बता दें कि धर्मशाला के अलावा मंडी जिले में भी बारिश की वजह से भयानक तबाही देखने को मिली है। मंडी के थुनाग इलाके में मलबे के नीचे 16 लोग दब गए, जिसमें से 13 की मौत हो गई। इनमें से 8 लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से यह बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के अंदर भारी बारिश की वजह से 36 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें 10 लोग घायल भी हुए हैं, जबकि 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी बारिश ने तांडव मचाया हुआ है। भोपाल में रविवार रात से ही बारिश हो रही है। 36 घंटे से हो रही बारिश की वजह से भोपाल की करीब 200 से ज्यादा कॉलोनियों में पानी भर गया है। कई रास्ते बंद हैं, जिससे ट्रैफिक की समस्या खड़ी हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+