जयराम ठाकुर ने कैबिनेट में किया फेरबदल, राजीव सहजल को स्वास्थ्य तो गोविंद ठाकुर को बनाया शिक्षा मंत्री

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ढाई साल के अपने कार्यकाल के दौरान पहली बार कैबिनेट में फेरबदल किया है। उन्होंने शुक्रवार देर रात मंत्रियों के विभागों का आवंटन कर दिया तो कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। जबकि नए मंत्रियों को भी विभाग आवंटित कर दिए गए। जिसके तहत शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज अब शहरी विकास मंत्री होंगे। उनकी जगह परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर को शिक्षा मंत्री बनाया गया है।

Recommended Video

      Himachal : Jai Ram Thakur Cabinet में फेरबदल, जानिये किस मंत्री को क्या मिला? | वनइंडिया हिंदी
      cm jai ram thakur reshuffle the cabinet and new minister appointed

      केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंत्रणा के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए अपने मंत्रियों के विभागों की सूची राज्यपाल से मंजूर करवा ली। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठतम कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और वीरेंद्र कंवर को और ताकतवर बनाया गया है। जबकि बाकी सभी मंत्रियों के दायित्वों में बड़ा बदलाव किया गया है। शिक्षा मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज से लेकर सरवीण चौधरी, डॉ. रामलाल मारकंडा, गोविंद ठाकुर, डॉ. राजीव सैजल तक के पुराने मुख्य विभाग लेकर दूसरे मंत्रियों को देकर नए महकमों का जिम्मा सौंपा गया है।

      किसके पास कौन सा विभाग

      नाम विभाग
      1-जयराम ठाकुर- वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, प्लानिंग, कार्मिक, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, आबकारी एवं कराधान विभाग और अन्य मंत्रियों को न मिलने वाले सभी विभाग।

      2-महेंद्र सिंह ठाकुर- जल शक्ति, राजस्व, बागवानी, सैनिक कल्याण।

      3- सुरेश भारद्वाज- शहरी विकास, टीसीपी, हाउसिंग, संसदीय कार्य, कानून, सहकारिता।

      4- सरवीण चौधरी- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता।

      5- डॉ. रामलाल मारकंडा- तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास, आईटी, जन शिकायत निवारण।

      6- वीरेंद्र कंवर- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन, मत्स्य।

      7- बिक्रम सिंह- उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार।

      8- गोविंद सिंह ठाकुर- उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति।

      9- डॉ. राजीव सैजल- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुर्वेद।

      10- सुखराम चौधरी- ऊर्जा व गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत।

      11- राकेश पठानिया- वन, युवा सेवा एवं खेल।

      12- राजेंद्र गर्ग- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+