हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से भारी तबाही, सड़कें क्षतिग्रस्त, छात्रों की बस समेत कई वाहन फंसे, संकट में लोग

Himachal Pradesh Heavy Rain: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही मची हुई है। बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है। भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मंडी में स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई है। इस बीच मंडी पुलिस ने बताया कि कमांद से आगे पराशर की ओर जाने वाली सड़क पर बाघी पुल के आसपास बादल फटने से बाढ़ के कारण पूरी सड़क बंद हो गई है।

मंडी पुलिस उपायुक्त ने कहा कि सड़क मार्ग बाधित होने से चंबा के छात्रों की एक बस और पराशर से वापस आ रहे कई वाहन फंस गए हैं। उनके रात्रि प्रवास के लिए सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, क्योंकि आज रात सड़क खुलने की कोई संभावना नहीं है।

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से आई बाढ़, सड़कें क्षतिग्रस्त

उधर मंडी जिला पुलिस डीएसपी पधर संजीव सूद ने एएनआई को बताया कि मंडी जिले के बागीपुल क्षेत्र में पराशर झील के पास अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। मंडी पराशर रोड पर बग्गी पुल के पास पर्यटकों और स्थानीय लोगों सहित 200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। क्षेत्र में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ के चलते सड़क संपर्क टूट गया है।

वहीं, कल रात कुल्लू के मोहल में भारी बारिश में कई वाहन बह गए और क्षतिग्रस्त हो गए। जेसीबी वाहन की मदद से वाहनों को निकाला गया। लगातार हो रही भारी बारिश के बाद ​​मंडी के बागी में अचानक बाढ़ आ गई।

मंडी पुलिस ने बताया कि कमांद के पास भारी भूस्खलन के कारण कटोला होते हुए मंडी-कुल्लू मार्ग बंद है। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्ग कल खुलेगा। रात में कोई काम नहीं होगा। करीब 25-30 गाड़ियां उस जगह से दूसरी जगह के बीच फंसी हुई हैं, क्योंकि उनके पीछे भी भूस्खलन हुआ है। लोगों के रहने की व्यवस्था की जा रही है और रात भर मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Recommended Video

    हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से भारी तबाही, सड़कें क्षतिग्रस्त, छात्रों की बस समेत कई वाहन फंसे

    उन्होंने कहा कि पंडोह-मंडी एनएच पर चारमील से सातमील के बीच कई जगह भूस्खलन हुआ है, नेशनल हाईवे बंद है। इसे खुलने में वक्त लगेगा। कुल्लू से छोटे वाहन पंडोह से सुंदर नगर चंडीगढ़ से नेरचौक की ओर चैल चौक से होकर गुजरें।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा नाले का मलबा, फटा बादल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+