सनी देओल के बेटे के रिसेप्शन में परोसी गई दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, जानिए इसकी कीमत
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया। रिसेप्शन में पारंपरिक खाद्य महोत्सव हिमाचली धाम परोसा गया। साथ ही दुनिया की सबसे महंगी सब्जी की डिश भी आक
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल आखिरकार शादी के बंधन पर बंध गए। 18 जून को करण देओल ने फिल्ममेकर रहे बिमल रॉय की परपोती द्रिशा आचार्य के साथ 7 फेरे लिए। शादी और ग्रैंड रिसेप्शन के बाद अब दोनों हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में हनीमून के लिए निकले है। खास बात यह है कि बेटे करण शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन सनी देओल ने मनाली में ही सेलिब्रेट किया।
मनाली के दशाल गांव में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया। इसी गांव में एक कॉटेज सनी देओल ने लॉकडाउन के टाइम से लीज पर ले रखा है। वो मनाली की हसीन वादियों में अपना ज्यादातर वक्त बिताते हैं। सनी देओल के बेटे के रिसेप्शन में पारंपरिक खाद्य महोत्सव हिमाचली धाम परोसा गया। कुल्लवी डांस भी किया गया। परोसी गई दुनिया की सबसे महंगी सब्जी...

एक्टर सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल के रिसेप्शन में दुनिया की सबसे महंगी सब्जी गुच्छी की मधरा की डिश अतिथियों को परोसी। रसोई (बोटी) नरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सनी देओल के बेटे की शादी में हिमाचली धाम बनाई थी। वहीं, उनके बेटे के रिसेप्शन में तरह तरह की डिश परोसी गई। जिसमें मुख्य रूप से गुच्छी का मधरा थी।
41 हजार रुपये किलो
गुच्छी मशरूम एक पहाड़ी सब्जी है। इसकी कीमत 24 हजार से शुरू होकर 41 हजार रुपये किलो के बीच है। फाइव स्टार होटलों मे इस सब्जी की डिश का दाम 2050 रुपए प्रति प्लेट तक मिल जाती है। इस सब्जी के कायल पीएम मोदी भी है।












Click it and Unblock the Notifications