हिमाचल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 6 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, रविंद्र सिंह ज्वालामुखी सीट से लड़ेंगी चुनाव
12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Elections) के लिए मतदान होगा। हिमाचल चुनाव (Himachal elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। गुरुवार 20 अक्टूबर को बीजेपी हाईकमान की और से 06 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। इसस पहले 19 अक्टूबर को भाजपा ने 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। लेकिन, 6 सीटों पर नामों का ऐलान नहीं किया था, जो अब हो गया है।
Recommended Video

भाजपा ने गुरुवार 20 अक्टूबर को दूसरी लिस्ट जारी करते हुए छह प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा द्वारा जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, रमेश धवाला को देहरा से तो रविंद्र सिंह रवि को ज्वालामुखी सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं, महेश्वर सिंह को कुल्लू से, माया शर्मा को बडसर, प्रो. रामकुमार को हरोली सीट से और कोल नेगी को रामपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि देहरा सीट से वर्तमान विधायक होशियार सिंह का भाजपा ने टिकट काट दिया।
जानकारी के मुताबिक, ज्वालामुखी व देहरा सीट पर पिछले दो महीनों से काफी कश्मकश जारी थी, जो अब खत्म हो गई है। भाजपा हाईकमान ने देहरा सीट से रमेश धवाला और ज्वालामुखी सीट से रविंद्र सिंह रवि को चुनावी मैदान में उतार दिया है। हालांकि, सबसे ज्यादा जदोजहद रविंद्र रवि के नाम को लेकर हुई है। क्योंकि, रविंद्र रवि धूमल गुट के है, जिस वजह से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि उन्हें (रविंद्र रवि) को टिकट नहीं मिल सकेंगा। लेकिन, वह टिकट पाने में कामयाब रहे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही बुधवार 19 अक्टूबर को भाजपा की पहली लिस्ट सामने आई थी। वैसे ही रविंद्र रवि दिल्ली रवाना हो गए थे। दिल्ल में रविंद्र रवि पार्टी के नेताओं से मिले। इसके बाद उन्होंने नड्डा से मुलाकात की और फिर उनका टिकट फाइनल हो गया। बता दें, हिमाचल में 68 विधानसभा क्षेत्र हैं और 12 नवंबर को यहां वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications