हिमाचल में धूमल ने की चुनाव प्रचार की शुरुआत, भाजपा नेताओं ने भरा पर्चा

शिमला। भाजपा आलाकमान के कड़े रुख के चलते आखिर हिमाचल प्रदेश में भाजपा नेताओं की ओर से नामांकन भरने का सिलसिला शुरू हो गया। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि अब कोई बदलाव नहीं होगा। भले ही पूरी लिस्ट अभी जारी होनी है। यही वजह है कि नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने भी पार्टी के फैसले व आदेशों को स्वीकारते हुये सुजानपुर से अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया।

बागियों से निपटने में लगी भाजपा

बागियों से निपटने में लगी भाजपा

वहीं बागियों से निपटने के लिये सांसदों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी कड़ी में आज मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने मंडी में अनिल शर्मा की उम्मीदवारी को लेकर पनपे आक्रोश को खत्म करने के मकसद से बैठक की व सारे विवाद को सुलटा दिया। अब मंडल भाजपा अनिल शर्मा के पक्ष में आ गई है।

गाजे-बाजे के साथ कराया नामांकन

गाजे-बाजे के साथ कराया नामांकन

आज सबसे पहले मंडी जिला के धर्मपुर से भाजपा नेता महेंद्र सिंह ठाकुर ने अपना पर्चा भर दिया है। अपने समर्थकों के साथ रैली निकालते हुए वह नामांकन दाखिल करने पहुंचे। बिलासपुर जिला की नैना देवी सीट से कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर ने भी अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। पहले रामलाल ठाकुर ने नैना देवी मंदिर में जाकर मां का आशीर्वाद लिया और उसने बाद पूरे दल-बल के साथ नामांकन के लिए पहुंच गए। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस भाजपा ने ऐसे उम्मीदवारों को पहले ही सूचना दे दी है जिनके टिकट तय हैं। वह नामांकन भर सकते हैं। नादौन से भाजपा के उम्मीदवार विजयी अग्निहोत्री भी बाजे-गाजे के साथ अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे । जसवां परागपुर से भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर ने भी अपना नामाकंन दाखिल कर दिया है। देहरा से मनोहर लाल शर्मा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है।

धूमल ने की चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

धूमल ने की चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

इस बीच चुनावी हलचल के चलते नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कर दी है। धूमल ने बताया कि उनका राजनीतिक जीवन यहीं से शुरू हुआ है और इलाके की जनता उन्हें इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी बनाएगी। विधानसभा चुनावों में भाजपा द्वारा हमीरपुर और सुजानपुर सीट के प्रत्याशी धूमल, विधायक नरेंद्र ठाकुर को एक-दूसरे की सीट से चुनाव लडऩे को कहा गया है। उन्होंने सुजानपुर के बराडा, झनिकर, बारी मंदिर, टौणीदेवी, गवारडू, ऊहल में डोर टू डोर चुनावी प्रचार किया। धूमल के साथ नरेंद्र ठाकुर, सुजानपुर मंडलाध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह भी मौजूद रहे। लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर धूमल ने बारी मंदिर में पूजा अर्चना की और लोगों का आभार भी जताया।

भाजपा को है जीत की उम्मीद

भाजपा को है जीत की उम्मीद

नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए धूमल ने कहा कि उनका राजनीति जीवन भी इसी क्षेत्र से शुरू हुआ है और क्षेत्र की जनता ने चुनावों के दौरान उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर मुख्यमंत्री भी बनाया है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता एक बार फिर से भाजपा को जिताएगी और प्रदेश में भाजपा सत्तासीन होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+