आशीष बुटेल: पालमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार
शिमला। कांग्रेस ने पालमपुर विधानसभा सीट से आशीष बुटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। आशीष बुटेल हिमाचल विधानसभा स्पीकर और पालमपुर के मौजूदा विधायक बृज बिहारी लाल बुटेल के बेटे हैं। 39 वर्षीय आशीष बुटेल को अपनी राजनीतिक विरासत को आगे लेकर जाने की जिम्मेदारी दी गई है। आशीष बुटेल के पिता 11 बार विधायक रह चुके हैं।

2012 में बुटेल ने भाजपा के पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा को 9029 वोटों के बड़े मार्जन से हराया था। हालांकि भाजपा के शीर्ष नेता शांता कुमार का ये गृह क्षेत्र है लेकिन बुटेल की शराफत और समाजसेवी छवि सबपर भारी नजऱ आई। बुटेल का करिशमा आज भी कायम है। लोग दलगत राजनिति से ऊपर उठकर उनके मुरीद हैं।












Click it and Unblock the Notifications