Shimla:दीया मिर्जा 'हीलिंग हिमालय' के सफाई अभियान में हुईं शामिल, सड़कों से उठाया कचरा..दिया ये खास संदेश
Bollywood Actress Dia Mirza: यूनाइटेड नेशन एनवायरमेंट प्रोग्राम की गुडविल एंबेसडर और अभिनेत्री दीया मिर्जा (Dia Mirza) रविवार 25 जून को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) पहुंचीं। यहां 'हीलिंग हिमालय' द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान में एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Actress Dia Mirza) भी शामिल हुई।
इस दौरान एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने पूरी टीम के साथ राजधानी शिमला के रिज, मॉलरोड़, सब्जी मंडी के आसपास अपनी टीम के साथ सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान के दौरान दीया मिर्जा ने सड़क पर जगह जगह पड़े प्लास्टिक, कूड़े को एकत्र किया। बता दें कि एक्ट्रेस के साथ-साथ पूरी टीम ने सड़कों से कचरा एकत्र किया।

दीया मिर्जा ने इस दौरान समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत की। उन्होंने कहा,
हमें सबसे पहले यह समझना होगा कि अगर हमने कचरा फैलाया है तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसे इधर-उधर न फेंके। अपने कचरे की जिम्मेदारी, उसे उठाने की जिम्मेदारी उस व्यक्ति को खुद लेनी होगी। लोगों को जागरुकता के साथ यह समझना होगा।
इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि,'सभी लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनकर साफ-सफाई का कार्य करना चाहिए। प्लास्टिक कचरा पर्यावरण के लिए घातक है। इसके निष्पादन के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।' बता दें कि हीलिंग हिमालय का यह अभियान तीन तरह से काम करेगा।
देखें वीडियो...
पहला जिन कंपनियों का कूड़ा है, दूसरा सरकार द्वारा इसके लिए पॉलिसी बनाई जाए व तीसरा जन सहभागिता यानि लोगों को इस अभियान में जोड़ना है। हीलिंग हिमाचल अभियान के अधिकारियों ने कहा कि जब तक लोगों को यह पता नहीं चलेगा कि कूड़ा कैसे फैला है, इसे कैसे साफ किया जाता है, इसके नुक्सान क्या है तब तक कुछ नहीं होगा।
वहीं, दीया मिर्जा ने कहा कि कचरे से किस तरह का प्रदूषण फैलाता है उसके क्या नुकसान है इसे उन्हें दिखाना होगा। यह तभी दिखेगा जब वह खुद मैदान में उतरेंगे। कचरा कैसे इक्ट्ठा होता है यह देखना भी जरूरी है तभी कचरा फैलाने से पहले लोग कई बार सोचेंगे। इस मुहिम में बच्चे भी जुड़े हैं। बच्चों को जोड़ने का मकसद यह हे कि वह खुद जिम्मेदारी ले कि कूड़ा नहीं फैलाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications